{"_id":"6a9328206fcd3e0c80036954","slug":"heavy-rains-have-turned-city-streets-into-ponds-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-183608-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों को फिर बना दिया तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों को फिर बना दिया तालाब
Sun, 30 Aug 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
कस्बा खीरी की सड़कों पर दुकानों के आगे जलभराव। संवाद
लखीमपुर खीरी। सुबह से शनिवार दोपहर तक हुई तेज बारिश ने शहर की सड़कों को फिर से तालाब बना दिया। राजापुर, आवास विकास में डॉन बॉस्को के पास, रेलवे स्टेशन के सामने, तहसील मार्ग और कचहरी मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कुछ स्थानों पर काफी देर तक पानी जमा रहा। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हुई। बलदेव नगर, गंगोत्री नगर, हिदायत नगर, राजगढ़ और नई बस्ती समेत कई मोहल्लों की गलियां और संपर्क मार्ग भी जलमग्न हो गए। जलभराव से लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में परेशानी हुई।
शहर में हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है। नालों और नालियों की सफाई के बावजूद कई इलाकों में पानी की निकासी सुचारु नहीं हो पा रही है। शनिवार की बारिश ने फिर जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति सामने ला दी। स्थानीय लोगों ने जलभराव वाले स्थानों पर स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
-- -- -- --
नालों की विधिवत सफाई हुई है। जिन मार्गों पर जलभराव हुआ है, वह सिर्फ बारिश के दौरान ही हुआ होगा। तेज बारिश में कुछ जगहों पर पानी भरता है, लेकिन बारिश हल्की होते ही सारा पानी निकल जाता है।
-संजय कुमार, ईओ नगर पालिका लखीमपुर