फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heavy rain and thunderstorm in some areas of Lakhimpur Kheri

Rain in UP: लखीमपुर खीरी में तेज आंधी के साथ तराई में बारिश, किसानों की बढ़ी परेशानी; बहराइच में गिरे ओले

Wed, 09 Apr 2025 10:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 09 Apr 2025 10:34 PM IST
सार

ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। अधिकतर क्षेत्रों में गेहूं कटाई का काम चल रहा है तो कहीं फसल खेतों में खड़ी है।

विज्ञापन
Heavy rain and thunderstorm in some areas of Lakhimpur Kheri
लखीमपुर में बारिश से बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कई इलाकों में बुधवार रात 9:30 बजे के बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तराई इलाके में बुधवार शाम करीब 6:00 बजे के बाद से ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था, जब पास के जिले बहराइच में बारिश और ओले गिरना शुरू हुए तो लखीमपुर खीरी में भी ठंडी हवाएं चलने लगीं। आसमान में बादल घिर गए। 

विज्ञापन


कई इलाकों में रात 9:30 बजे के आसपास तेज धूल भरी आंधी चली। कुछ देर में ही निघासन, मझगईं, रमियाबेहड़ समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश होने लगी। हालांकि शहर में खबर लिखे जाने तक बारिश शुरू नहीं हुई है पर ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। अधिकतर क्षेत्रों में गेहूं कटाई का काम चल रहा है। कहीं फसल खेतों में खड़ी है, तो कहीं खेतों में ही कटी पड़ी है, जिसकी मड़ाई होनी है। बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना बन गई है। इसको लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed