फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heavy destruction in Palia-Nighasan area due to storm

Lakhimpur Kheri News: आंधी से पलिया-निघासन क्षेत्र में भारी तबाही

Thu, 22 May 2025 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Heavy destruction in Palia-Nighasan area due to storm
पलिया-भीरा मार्ग पर गिरे पेड़ से बा​धित हुआ यातायात। संवाद
पलियाकलां। बुधवार सुबह पांच बजे पलिया क्षेत्र में आई आंधी के बाद हुई बारिश व ओलावृष्टि ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। पलिया-भीरा मुख्य मार्ग पर करीब दस जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया। वन विभाग के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोपहर बाद तक पेड़ों को काटकर रास्ता खोलने का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे तेज हवा के साथ तूफान ने अपना रूप दिखाया और कई जगहों पर पड़े टिनशेड धराशायी हो गए। दस मिनट तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और उसके बाद ओलावृष्टि ने अपना रूप दिखाया। तराई क्षेत्र होने के कारण हवाएं काफी तेज गति से चल रहीं थीं। जिस कारण कई टिनशेड उड़ गए और वर्षों पुराने पेड़ गिर गए।
विज्ञापन

मेलाघाट में संकटा प्रसाद, संदेश कुमार, आदेश कुमार, रामदेव, धीरज कुमार, शिशुपाल के घर के पास लगा वर्षों पुराना पेड़ इन सबके घरों पर गिर गया। लिंटर चटक गए। गनीमत रही कि घर के सदस्यों को कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि इनका काफी नुकसान हुआ है। अतरिया गांव में पुराना पेड़ गिरने से दिनेश कश्यप, दुलारे कश्यप, हजारी कश्यप आदि की एक गाय व एक बछिया की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ गिरने से घरों को भी नुकसान पहुंचा है। पलिया शहर में भी कई मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। पलिया कोतवाली में खड़ी स्टाफ की गाड़ियों पर भी वहां लगे पेड़ गिरे हैं। जिसके चलते गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

टिनशेड-छप्पर उड़ गए, कई लोग घाल

मझगईं। क्षेत्र में बुधवार को सुबह आई आंधी ने पूरे इलाके में कहर बरपाया। लोगों के घरों पर पड़े टिनशेड, छप्पर उड़ गए। घरों की दीवारें, पेड़ गिरने से कई लोग घायल भी हुए हैं। रास्ते भी अवरुद्ध हो गए हैं। सबसे अधिक नुकसान मझगईं, नौगवां, बेला, कोठिया, त्रिलोकपुर, बल्लीपुर में हुआ है। इसमें दीवार व पेड़ गिरने के कारण 35 वर्षीय रेनू देवी पत्नी मंजीत कुमार निवासी वनघुसरी, इमलिया निवासी मेवालाल की 15 वर्षीय पुत्री सोनिका, बेला कलां के 50 वर्षीय कैसर निशा पत्नी लियाकत व उनके 55 वर्षीय पति लियाकत भी घायल हो गए हैं। इसके अलावा सोहन समेत करीब नौ लोगों को प्राइवेट क्लीनिकों पर भेजा गया है। संवाद

35 पोल गिरने से पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही

पलियाकलां। आंधी से पूरे शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो और अधिक बुरा है। पलिया शहरी क्षेत्र की बात करें तो करीब 35 बिजली के खंभे तेज आंधी व पानी के चलते गिर गए हैं। जिनको ठीक करने के लिए विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, विद्युत आपूर्ति देर रात या फिर बृहस्पतिवार तक सुचारु होने की संभावना है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी करीब 25 गांवों में खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर गिरे हुए हैं। खंभों से टूटी लाइनों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। भीरा मार्ग पर प्रेमनगर के पास भी बिजली खंभा टूटकर गिर गया। पलिया व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुबह पांच बजे से बाधित है। संवाद

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनें निरस्त

पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर विशालकाय पेड़ गिर जाने के कारण पलिया से मैलानी व मैलानी से नानपारा जाने वाली ट्रेनों का संचालन बंद रहा। पलिया रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी पर एक पेड़ रेलवे लाइन पर गिरा पड़ा दिखा। जिसको काटने के लिए रेल कर्मियों के अलावा अन्य लोग लगे रहे। इसके अलावा रेलवे लाइन पर शारदा पुल के आगे भी करीब चार छोटे-बड़े पेड़ तेज आंधी के चलते रेलवे लाइन पर आकर गिर गए। इससे पलिया-मैलानी व नानपारा-मैलानी की ट्रेनों को फिलहाल के लिए निरस्त कर दिया गया। तेज आंधी व तूफान के चलते रेल यात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
--------------------------------------------------
कई मकान हुए धराशायी
निघासन।
क्षेत्र में आंधी से तमाम मकान धराशायी हो गए, लाखों की क्षति हुई है। तूफान की चपेट में गंगाबेहड़, बोधिया, बम्हनपुर, बनघुसरी, मुर्गहा, दौलतपुर, खैरहना, धर्मापुर, मुन्नापुरवा, भदुरैहिया, सिसवारा, धोबीपुरवा, सलीमाबाद, हक्कलपुरवा, लोखेंदरपुर, रकेहटी सहित दर्जनों गांव आए। सैकड़ों घरों के छप्पर उड़ गए और दीवारें गिर गईं। बुद्धापुरवा में पेड़ गिरने से सनद कुमार की भैंस की मौत हो गई। सिसवारा की 45 वर्षीय समसुन निशा के सिर पर सेमल का पेड़ गिर गया। उन्हें पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। बल्लीपुर टांडा में दीवार गिरने से 80 वर्षीय मुखिया के सिर में गहरी चोट आई। मुर्गहा निवासी फूलचंद के बेटे का पैर दीवार गिरने से टूट गया। उनकी पत्नी रामगुनी भी घायल हो गई। गांव इमलिया में रक्षपाल की दो बकरियों की भी दीवार गिरने से मौत हो गई। संवाद

प्रशासन ने शुरू की राहत प्रक्रिया

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम निघासन राजीव निगम और मझगई थाना प्रभारी राजू राव ने नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को सर्वे के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है और शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लखीमपुर हाईवे पर दर्जनों पेड़ गिरे, आवागमन ठप

बिजुआ। बुधवार की सुबह पांच बजे आई आंधी ने क्षेत्र में तबाही मचा दी। लखीमपुर पलिया हाईवे पर दर्जनों पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। सैकड़ों लोगों के घरों की टिनशेड उड़ गए। छप्परदार घरों में भारी नुकसान हुआ है। बझेड़ा में लगभग पूरा गांव तबाह हो गया। ग्राम बझेड़ा में 35 से 40 घर आंधी से गिरकर तबाह हो गए। यहां बालकराम, विनोद कुमार राम सागर, श्रवण कुमार, मोतीलाल विजयपाल, सूरज, धीरेंद्र कुमार बृजलाल, राजकुमार, राजेश कुमार, मंगतराम, अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार,रामविलास, फूलचंद सहित कई लोगों के घरों में भारी नुकसान हुआ है। पड़रिया तुला में भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की कार टिनशेड टूटने से क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद

पलिया-भीरा मार्ग पर गिरे पेड़ से बाधित हुआ यातायात। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed