फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hearing the story of Shiva's marriage, cheers for Mahadev echoed

Lakhimpur Kheri News: शिव-विवाह की कथा सुन गूंजे महादेव के जयकारे

Thu, 06 Aug 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hearing the story of Shiva's marriage, cheers for Mahadev echoed
ऋषि आश्रम में कथा सुनाते कथावाचक योगेंद्र महाराज। संवाद
लखीमपुर खीरी। पंजाबी कॉलोनी स्थित ऋषि आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के दौरान बृहस्पतिवार को अयोध्या से पधारे कथावाचक योगेंद्र महाराज ने भगवान शिव की दिव्य बरात और माता पार्वती के साथ उनके विवाह का मनोहारी प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए और पूरा पंडाल हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथावाचक योगेंद्र महाराज ने कहा कि भगवान शिव की बरात का स्वरूप अद्भुत और अलौकिक था। बारात में देवताओं के साथ भूत, प्रेत, पिशाच और शिवगण भी शामिल हुए।
भगवान शिव का वैराग्यपूर्ण स्वरूप देखकर माता पार्वती की माता मैना सहित सभी लोग पहले आश्चर्यचकित हुए, लेकिन बाद में भगवान शिव ने अपना दिव्य रूप प्रकट कर सभी को दर्शन दिए। इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिव-पार्वती का विवाह त्याग, तपस्या, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह प्रसंग सिखाता है कि सच्चा प्रेम बाहरी रूप नहीं, बल्कि आंतरिक गुणों और श्रद्धा पर आधारित होता है। भगवान शिव का जीवन सरलता, करुणा और समभाव का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed