फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health workers will go door-to-door to find TB, Filaria patients

Lakhimpur Kheri News: घर-घर जाकर टीबी, फाइलेरिया रोगी खोजेंगे स्वास्थ्यकर्मी

Tue, 27 Jun 2023 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Health workers will go door-to-door to find TB, Filaria patients
लखीमपुर खीरी। जिले में एक बार फिर से टीबी और फाइलेरिया के रोगी तलाशे जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी अगले माह घर घर जाएंगे।
विज्ञापन

एक जनवरी से 21 जून तक जिले में टीबी के 4875 और फाइलेरिया के 24 मरीज मिले हैं। एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज होगा, जिसका उद्देश्य संक्रामक बीमारियों के होने का कारण और बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अभियान दो चरणों में चलेगा। पहले चरण में लोगों केे संचारी रोगों के साथ टीबी एवं फाइलेरिया रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। दूसरा चरण 17 से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें स्वास्थ्य कर्मी घर घर दस्तक देकर टीबी एवं फाइलेरिया रोगियों की लक्षण के आधार पर तलाश करेगें।

2959 को मिल चुका 50 लाख का लाभ
एक जनवरी से 21 जून तक जिले में 4875 टीबी के रोगी के मिले हैं, जिनको दवाओं के साथ शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। अब तक 2959 टीबी रोगियों को करीब 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मुहैया कराई गई है। जबकि अन्य को प्रक्रिया चल रही है। विभागीय लोगों ने बताया कि हर टीबी मरीज को 500 रुपये प्रतिमाह शासन से दिए जाते हैं।
विज्ञापन

अब तक मिले 24 फाइलेरिया रोगी
फाइलेरिया के असद ने बताया कि जनवरी से अब तक जिले में 24 फाइलेरिया के रोगी मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के साथ ब्लॉक स्तर पर भी जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। दस्तक अभियान के दौरान भी इन रोगियों की पहचान की जाएगा, जिससे इनको दवाएं मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तक अभियान में भी स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर टीबी रोगियों की पहचान करेंगे, जिससे टीबी रोगी मिलने पर उन्हें दवाओं के साथ शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। जनवरी से अब तक 4875 टीबी रोगी मिले, जिनमें से 2959 के खातों में धनराशि भेज गई है। जबकि अन्य में भेजी जा रही है।
- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed