एमसीएच विंग में ब्लड बैंक और जन औषधि केंद्र की शुरुआत
सार
जिला अस्पताल में अब तक चल रही ब्लडबैंक भी बुधवार को मोतीपुर स्थित एमसीएच विंग में शिफ्ट हो गई। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ज़य मिश्र टेनी ने एमसीएच में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं ब्लड बैंक का शुभारंभ किया। जिला अस्पताल करीब तीन माह पूर्व एमसीएच विंग में शिफ्ट हुआ था मगर कागजी कार्यवाही के चलते ब्लड बैंक को शिफ्ट होने में लंबा समय लग गया।
विज्ञापन