{"_id":"6165d7368ebc3eb343175276","slug":"health-lakhimpur-news-bly4627134174","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में डेंगू कर रहा वार, मरीजों की संख्या पहुंची 22 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में डेंगू कर रहा वार, मरीजों की संख्या पहुंची 22 के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप जारी है। मंगलवार को किशोरी और एक महिला की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई । जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बुखार से पीड़ित दस बच्चे भर्ती हुए। जबकि एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।
स्वास्थ्य महकमे की तमाम कवायदों के बावजूद डेंगू मच्छरों का बार निरंतर जारी है। मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी में बथुआ टांडा निवासी 10 वर्षीय किशोरी और शहर की टीचर्स कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। उधर, बुखार आने पर सलेमपुर कोन निवासी संतराम के 12 माह के पुत्र सूरज, ढ़सरापुर निवासी अपील वर्मा, 12 वर्षीय पुत्री आयुषी, हाथीपुर मोहल्ला निवासी अब्दुल का डेढ़ वर्षीय पुत्र सादान, सेमरा बाजार निवासी राजेश के दो वर्षीय पुत्र कार्तिक, प्यारेपुर निवासी अब्दुल रहीम के डेढ़ वर्षीय पुत्री तमीन, घोसियाना निवासी सोनू के आठ वर्षीय पुत्र राम, हनियाटोला निवासी अरविंद की सात माह की पुत्री सुनैना, हरगांव निवासी लखपति जायसवाल की चार माह की पुत्री लक्ष्मी, पतरासी निवासी पंकज कुमार के चार वर्षीय पुत्र आदित्य और हरगांव निवासी सुधीर की एक माह की पुत्री शिवानी को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इस पर सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू हो गया। इस दौरान शिवानी की मौत हो गई।
जिले में अब तक डेंगू के 22 और मलेरिया के 104 मरीज मिले है। जिला अस्पताल में किशोरी और महिला के डेंगू पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। उनके घर और गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। - शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी