फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

कोविड से मृत 42 कार्मिकों के वारिसानो के खातों में प्रशासन ने भेजी अनुग्रह राशि

Thu, 30 Sep 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Health
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से मृत 42 पात्र कार्मिकों के वारिसानों/आश्रितों को 30-30 लाख प्रति कार्मिक की दर से अनुग्रह धनराशि कोषागार से ई-पेमेंट के जरिए भेजी गई है। एडीएम संजय कुमार ने बताया कि विभिन्न कारणों से शेष रह गए पात्र मृत कार्मिकों के वारिसानों को अनुग्रह धनराशि का भुगतान अपेक्षित कार्यवाही पूर्ण करने व आश्रित/ वारिसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2021 में चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को कोविड-19 से संक्रमित होने की वजह से हुई मृत्यु की दशा में अनुग्रह धनराशि दी जा रही है। परिवारीजन अथवा उनके जनपद स्तरीय अधिकारी द्वारा अपलोड किये गये अभिलेखों की जनपद स्तर पर गठित कमेटी की जॉच के बाद डीएम की संस्तुति पर अपर मुख्य सचिव उप्र शासन पंचायती राज अनुभाग से जारी शासनादेश के आधार पर मृत 54 पात्र कार्मिकों एवं नॉन कोविड से मृत दो पात्र कार्मिकों को अनुग्रह धनराशि के भुगतान हेतु सूची जारी की गई है। वित्त एवं लेखाधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 से मृत पात्र 53 कार्मिकों के वारिसानों/ आश्रितों को अनुग्रह धनराशि भुगतान किये जाने के लिए 30 लाख रुपये प्रति कार्मिक की दर से 15 करोड़ 90 लाख व नॉन कोविड से मृत पात्र 02 कार्मिकों को 15 लाख की दर से 30 लाख, इस प्रकार कुल धनराशि 16 करोड़ 20 लाख का धनावंटन किया। इससे अन्य 42 पात्र कोविड-19 से मृत कार्मिकों के वारिसानों/ आश्रितों को 30 लाख प्रति कार्मिक की दर से सम्बंधित कार्मिक के विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए हैं। उन्होंने बताया कि वारिसानों, आश्रितों के बैंक खाते में कोषागार से ई-पेमेंट के जरिए भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन

चिल्ड्रन वार्ड में दो बच्चों की मौत
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बुधवार को दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक बच्चा संक्रमण और दूसरा सांस लेने समस्या से पीड़ित था। बुखार आने पर चिमनी निवासी जसकरन लाल दस वर्षीय पुत्र सेवा, हिदायतनगर निवासी अरविंद सात माह की पुत्री सुनैना एवं ईसानगर निवासी चंद्र प्रकाश सात वर्षीय पुत्री चाहत एवं फरधान निवासी विनोद ने संक्रमण पीड़ित चार वर्षीय पुत्र सार्थक चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चाहत और सार्थक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed