फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

रहें सतर्क, अब तक 70 मलेरिया और डेंगू के सात मिले मरीज

Fri, 24 Sep 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्पताल के रास्ते पर भरा गंदा पानी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहर बरपा रहे डेंगू और मलेरिया को देखते हुए जिला प्रशासन बेहद चौकन्ना है। हालांकि, जिले में डेंगू व मलेरिया की रफ्तार बेहद धीमी है। लेकिन, अब तक मलेरिया के 70 और डेंगू के सात मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में सतर्क नहीं रहे तो यह आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में होने वाला जलभराव मच्छर पनपने का कारण बन रहा है। मच्छरों की बढ़ती संख्या मलेरिया, डेंगू सहित अन्य तमाम प्रकार की बिमारियों को जन्म दे रहे है। मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आकर एक जनवरी से 20 सितंबर तक मलेरिया के 70, डेंगू के सात, जापानी इंसेफेलाइटिस के छह और एईएस के 27 पीड़ित मिल चुके हैं। वहीं काला जार से दो पीड़ित पलिया सीएचसी क्षेत्र में मिले चुके हैं। हालांकि मच्छरों ने सबसे ज्यादा तबाही सितंबर माह में मचाई है, क्योंकि एक सितंबर से लेकर अब तक जिले में 44 लोग मलेरिया और तीन लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। डेंगू के दो मरीज शहर में जबकि एक मरीज पॉलिटेक्निक में मिला था। वहीं हाल ही में मलेरिया का एक मरीज धौरहरा सीएचसी के गांव सरसवा में मिला है।
विज्ञापन

मलेरिया-70
एईएस-27
जेई- छह
डेंगू- सात
लार्वा को खोज रही मलेरिया विभाग की टीमें
मच्छरों पर वार करने के लिए मलेरिया विभाग की टीमों ने उन स्थानों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है, जहां पर लार्वा मिलने की आशंका है। ऐसे में टीमें स्कूल, सरकारी व निजी कार्यालयों का भ्रमण कर रहीं है। इस दौरान वहां रखे कूलर, गमले या अन्य पात्रों में लार्वा मिलने पर उन्हें नोटिस जारी कर एंटीलार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मच्छरजनित बीमारियों की स्थिति नियंत्रण में है। मच्छरों की रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चल रहा है। जहां डेंगू मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं, वहां पर एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस भी दी जा रही है।
- शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed