{"_id":"5f9717428ebc3e9bc7344cca","slug":"health-lakhimpur-news-bly4247876105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तीन दिन में चार लोगों की मौत, 15 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से तीन दिन में चार लोगों की मौत, 15 बीमार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिल्ड्रेंस वार्ड में भर्ती बच्चे
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी/धौरहरा। कोरोना संक्रमण अभी खत्म भी नहीं हो पाया कि संक्रामक रोगों का फैलना शुरू हो गया है। जिले में तीन दिन में बुखार से चार लोगों की मौत हो गई। 15 अन्य लोगों के बीमार होने की जानकारी है।
सोमवार को धौरहरा के मोहल्ला शुक्ला वार्ड निवासी ट्रांसपोर्ट संचालक नितेश पुरी उर्फ गोलू( 27) की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं शनिवार और रविवार को भी दो मौतें हुई हैं। इन लोगों को निजी पैथोलॉजी से हुई जांच में डेंगू की पुष्टि बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग इसे डेंगू मानने को तैयार नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया कि वायरल बुखार में भी प्लेटलेट्स कम होने लगती है। फिर भी बुखार पीड़ितों की सूची बनवाई जा रही हैं। कस्बे में करीब 15 लोग बुखार से पीड़ित हैं। इधर, जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एईएस पीड़ित एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई।
धौरहरा के मोहल्ला शुक्ला वार्ड निवासी ट्रांसपोर्ट संचालक नितेश पुरी उर्फ गोलू पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, उनकी प्लेटलेट्स काफी कम होने पर जांच कराई गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार को नितेश की मौत हो गई। इधर, शनिवार को धौरहरा के मोहल्ला पठान वार्ड निवासी हलीमा (60) पत्नी याकूब और रविवार को मनिहार वार्ड निवासी अनस पुत्र मेंहदी हसन की मौत भी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इन दोनों की रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
इधर, पठान वार्ड के रिजवान अहमद हाजी, रहीश अहमद, याकूब अली, नूरी, साबान बुखार से पीड़ित हैं। इनका लखीमपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, आचार्य टोला निवासी तनू, साधना, अभिषेक, अंजली वर्मा को उपचार के बाद डॉक्टर ने इलाज के बाद छुट्टी दे दी, जबकि कस्बे के नफीस अहमद, सोनी अंसारी, सुधीर शुक्ला अभी अस्पताल में भर्ती है।
इनके अलावा सुधीर शुक्ला का इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इधर जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एईएस पीड़ित एक छह साल की गुड़िया पुत्री चुन्नूलाल निवासी ईसानगर की मौत हो गई।
बुखार आने पर छह बच्चे भर्ती
लखीमपुर खीरी। सोमवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बुखार आने पर खीरी टाउन निवासी अहमद ने सात वर्षीय पुत्री जोहा और दो साल के पुत्र हसनैन, अग्गरखुर्द निवासी राशिद ने तीन माह की पुत्री मीना, मितौली निवासी सुनील ने दस वर्षीय पुत्री शिल्पी, रामापुर निवासी कल्लू ने 12 वर्षीय पुत्री काजल एवं हैदराबाद निवासी पंकज ने तीन साल की पुत्री परधी को भर्ती कराया। संवाद
प्लेटलेट्स का कम होना डेंगू की पुष्टि नहीं करता है। वायरल होने पर भी प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। फिर भी जो लोग बीमार हैं, उनकी सूची बनवाई जा रही है। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।
-डॉ. सुभाष वर्मा अधीक्षक, सीएचसी धौरहरा
-
डेंगू के संबंध में अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। वह मंगलवार को धौरहरा सीएचसी अधीक्षक से जानकारी लेकर प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टर की टीम भेजेंगे। शहर में किस अस्पताल में मरीज भर्ती है, उसकी भी जानकारी ली जाएगी। -डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ