फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

एंबुलेंस से उतरते ही प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म

Thu, 05 Mar 2020 07:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Health
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को एंबुलेंस से उतरने के दौरान प्रसूता ने बच्चे को जन्म दे दिया। दर्द से तड़पते देख परिजन और अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और महिला और बच्चे को तत्काल भर्ती कराया। परिजन ने महिला चिकित्सक के देरी से आने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। क्षेत्र के गांव मछेछा निवासी रामरतन मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी सावित्री को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को जानकारी देकर पत्नी को भर्ती करने के लिए कहा। जिस पर स्टाफ प्रसव पीड़िता को एंबुलेंस से उतारने पहुंचा। इससे पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एंबुलेंस के रुकते ही नर्स को जाकर जानकारी दी पर महिला डॉक्टर देर से आई। इस दौरान पत्नी ने एंबुलेंस से उतरते ही बच्चे को जन्म दे दिया।
-रामनरायण, पति
प्रसूता ने अस्पताल परिसर में एंबुलेंस से उतरते ही सुबह 11.28 बजे बच्चे को जन्म दे दिया और 11. 29 बजे महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया। जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लापरवाही का आरोप गलत है।
विज्ञापन

-नेहा सिंह, स्टाफ नर्स, सीएचसी
परिजन प्रसव पीड़िता घर से ही देर से लाए इस कारण एंबुलेंस से उतरते ही बच्चे को जन्म दे दिया था। पीड़िता को भर्ती करा कर इलाज शुरू कराया। दोनों स्वस्थ हैं। परिजन का लापरवाही बरतने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.सुरेंद्र कुमार, अधीक्षक सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed