{"_id":"5e56765f8ebc3ef3b76ca3d2","slug":"health-lakhimpur-news-bly3973949107","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस कर्मचारियों का धरना आज, हड़ताल पर कल से रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस कर्मचारियों का धरना आज, हड़ताल पर कल से रहेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में चल रही 108 एवं 102 एंबुलेंस स्टाफ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित हैं। संगठन पदाधिकारियों ने गुरुवार को नसीरुद्दीन मौजी मैदान पर धरना प्रदर्शन करने और शुक्रवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की। इससे सीएमओ कार्यालय सहित एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों में अफरातफरी है।
संगठन के जयंकर मिश्रा और पवन शुक्ला ने आरोप लगाया कि कंपनी उन लोगों का शोषण कर रही है। पिछले कई माह से न तो मानदेय मिला है और न ही पीएफ का पैसा हमारे खातों में भेजा गया। पिछली बार धरना प्रदर्शन करने पर कंपनी के लोगों को मांगे मानने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं की। पवन शुक्ला ने बताया कि इसलिए संगठन पदाधिकारी गुरुवार को नसीरुद्दीन मौजी मैदान पर धरना देंगे और उसके बाद 24 घंटे में मांगें न माने जाने पर शुक्रवार से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर सीएमओ कार्यालय से लेकर 108 सेवा की व्यवस्था में लगे कर्मचारियों में अफरातफरी है। संगठन के जिलाध्यक्ष पवन शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को विरोध प्रदर्शन होगा, लेकिन एंबुलेंस संचालन जारी रहेगी। मगर, 24 घंटे में निर्णय न होने पर शुक्रवार को एंबुलेंस खड़ी करा दी जाएंगी।
पदाधिकारियों से लखनऊ में वार्ता चल रही है। हड़ताल या फिर धरना प्रदर्शन करने की जानकारी नहीं है।
-संजय पांडे, इमरजेंसी मैनेजर एक्जीक्यूटिव, 108 एंबुलेंस सेवा