फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

सर्दी में हृदय रोगियों की धक-धक बढ़ी

Sun, 29 Dec 2019 06:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Health
सांस और ब्लडप्रेशर के मरीज भी परेशान, जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सर्दी बढ़ते ही ह्दय, ब्लडप्रेशर, सांस और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 2000 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें ह्दय, ब्लडप्रेशर, सांस के करीब 600 मरीज शामिल है। डॉक्टर ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
डॉ. विजय कुमार वर्मा ने बताया कि ठंडे मौसम में दिल की धमनियां सिकुड़ जाती है। इससे दिल में रक्त और ऑक्सीजन का संचार कम होने लगता है, जिससे हाइपरटेंशन और दिल के रोगों वाले मरीजों में ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है। ठंडे मौसम में ब्लड प्लेटलेट्स ज्यादा सक्रिय और चिपचिपे हो जाते हैं। इसलिए रक्त के थक्के जमने की आशंका भी बढ़ जाती है। ठंड में सीने का दर्द और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है। हल्की धूप निकलने के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी भी हो जाती है। ऐसे में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों की समस्याएं भी बढ़ जाती है। अल सुबह और शाम में मरीजों की सांस फूलने लगती है।
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी
गरिष्ठ भोजन से परहेज करें, भोजन करने के बाद तुरंत न सोएं, सकारात्मक सोच रखकर तनाव से दूर रहें, धूप निकलने के बाद भी गुनगुने पानी से नहाएं, रात में ठंडा पानी पीने से बचें, हाथ मुंह धोने के लिए भी गर्म पानी का प्रयोग करें, खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करें, रात में अजवाइन लेना भी फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतुलित और पौष्टिक भोजन लें। खाने में गर्म तासीर वाली चीजों का प्रयोग करें। सुबह शाम घर से बाहर निकलने से बचें। घर पर भी पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें। सर को सर्दी से बचाकर रखें। पीने में गुनगुने पानी का प्रयोग करें।
-डॉ. विजय कुमार वर्मा
आयुर्वेदिक चिकित्सक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed