{"_id":"5dd181948ebc3e55037de317","slug":"health-lakhimpur-news-bly384459011","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में उगा बरंडा फल खाकर पांच बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में उगा बरंडा फल खाकर पांच बच्चे बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। धौरहरा के परौरी गांव में खेतों में पाती(गन्ने की पतेल) बीनने गए पांच बच्चों ने झाड़ियों में लगा बरंडा का फल खा लिया। बताते हैं इसके बाद सभी को उल्टी, दस्त आने शुरू हो गए। इलाज के लिए घर वाले सीएचसी रमियाबेहड़ लेकर गए। हालत गंभीर होने के कारण सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परौरी निवासी अनीस का सात साल का पुत्र समीर एवं आठ साल की पुत्री नरगिस पड़ोसी इस्माइल की आठ साल की पुत्री कासिमा बानो, नौ साल के पुत्र तौफीक के साथ खेतों में पाती बीनने के लिए गए थे। इनके साथ दूसरे पड़ोसी राजू का नौ साल का पुत्र उरफान भी था। बताते हैं ये सभी बच्चे गांव के बाहर खेतों में पाती बीनने लगे। इन सभी के अलावा गांव के अन्य बच्चे भी वहां पर पाती बीन रहे थे। अनीस ने बताया कि किसी बच्चे ने झाड़ियों में लगा फल बरंडा तोड़कर इन सभी को खाने के लिए दिया। खाने के बाद बच्चों को उल्टी और दस्त आना शुरू हो गए। परिवार वाले हालत बिगड़ने पर बच्चों को लेकर सीएचसी रमियाबेहड़ गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के बाद हालत में सुधार होना बताया गया है।