फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

बेटे के हाथ की बनी चाट दो दिन बाद खाया तो बन गया जहर, पिता की मौत

Fri, 06 Sep 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Health
जंगबहादुरगंज। मुल्लापुर में बासी चाट खाने से परिवार के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें सीएचसी से शाहजहांपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बासी चाट खाने से फूड प्वायजनिंग से ही इन लोगों की हालत बिगड़ी। यह चाट दो दिन पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम गांव मुल्लापुर में कृष्णा भुर्जी (70), उनके बेटे बाबू की पत्नी अंजू (50), दो पौत्रों अमित (23) व सुमित कुमार (14) और अमित की पत्नी पूर्णिमा (21) ने बुधवार रात चाट खाई थी। इसके बाद ये सभी लोग अचानक बीमार हो गए। सभी को उल्टी दस्त आने शुरू हो गए। गुरुवार की सुबह छह बजे सभी को सीएचसी पसगवां लाया गया। इलाज शुरू होने के तीन घंटे बाद कृष्णा ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से बीमार अंजू, अमित, पूर्णिमा, सुमित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेज दिया गया। उसके बाद सीएचसी की टीम गांव मुल्लापुर पहुंची और परिवार वालों से जानकारी ली। अधीक्षक डॉ. गौरव खन्ना ने बताया कि उल्टी दस्त से पीड़ित परिवार ने बासी चाट खाई थी, जिससे फूड प्वाइजनिंग हुई। कृष्णा के पुत्र बाबू ने बताया कि वह खुद गांव में ठेला लगाकर चाट बेचता है। उसी के हाथ की बनी चाट परिवार के लोगों ने खाई थी। गांव में चर्चा के मुताबिक चाट दो दिन पुरानी होने से खराब हो गई और उसे खाकर परिवार के लोगों की हालत बिगड़ी।
विज्ञापन

हालांकि परिवार वालों का कहना है कि घटना के शिकार हुए कृष्णा ने शाम का भोजन अपने एक मित्र के यहां ही किया था, घर का खाना नहीं खाया था। वहीं बताया जा रहा है कि दोस्त के यहां से लौटने के बाद कृष्णा ने बची हुई चाट खाई, जिससे उनकी भी हालत बिगड़ी गई और अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed