{"_id":"6ad90e1da975a1385a0623dd","slug":"daily-roadways-bus-from-gola-depot-to-manauna-dham-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-188107-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला डिपो से मनौना धाम के लिए रोजाना रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला डिपो से मनौना धाम के लिए रोजाना रोडवेज बस
Thu, 22 Oct 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मनौना धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। गोला गोकर्णनाथ डिपो से मनौना धाम के लिए रोजाना रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है। गोला डिपो से यह बस प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होती है।
बस सेवा शुरू होने से मनौना धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर उन लोगों को इसका लाभ होगा, जिनके पास निजी वाहन नहीं हैं और जो रोडवेज बस से यात्रा करना पसंद करते हैं। अब श्रद्धालु निर्धारित समय पर गोला पहुंचकर बस से धाम के लिए रवाना हो सकते हैं। गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। इसका मार्ग पीलीभीत, बरेली होते हुए मनौना धाम तक रहेगा। संवाद