{"_id":"68d438ca7bc4db740a090eff","slug":"health-fair-held-at-chc-patients-received-treatment-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-156569-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएचसी में लगा स्वास्थ्य मेला, मरीजों को मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएचसी में लगा स्वास्थ्य मेला, मरीजों को मिला इलाज
Thu, 25 Sep 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
फूलबेहड़ सीएचसी में शिविर के दौरान मौजूद विधायक मंजू त्यागी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बुधवार को सीएचसी फूलबेहड़ में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह ने फीता काट कर किया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश नारायण ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में कुल 890 लाभार्थियों की भागीदारी रही। इसमें आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा डेंटल सर्जन ने 32 मरीज, नेत्र चिकित्सक ने 47, चर्म रोग के 34, बाल रोग के 92 व स्त्रीरोग के 117 मरीजों को परामर्श व उपचार किया गया। आयुष व अन्य चिकित्सकों ने 563 मरीजों को सलाह के साथ उपचार किया। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल वर्मा, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र गौतम, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. पूनम, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. प्रकाशनी वर्मा, डॉ. अंकिता भारती, डेंटल सर्जन एवं डॉ. इरफान, डॉ. पीयूष राज, बीपीएम विकास श्रीवास्तव, बीसीपीएम शिप्रा श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट श्रवण श्रीवास्तव, राजेश कुमार, एनसीडी एपिडेमियोलॉजी डॉ. राकेश गुप्ता, डीसीपीएम कुलदीप सिंह चौहान, एनसीडी सेल से देवनंदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
सीएचसी खमरिया में 795 लोगों ने उठाया लाभ
लखीमपुर खीरी। सीएचसी खमरिया में लगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि शिविर में 391 पुरुष और 404 महिलाओं सहित कुल 795 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। संवाद