फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health department sealed illegally operated clinics

स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक किया सील

Thu, 08 Sep 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Health department sealed illegally operated clinics
मितौली में अवैध क्लीनिक को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
स्वास्थ्य विभाग चला रहा है अपंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ अभियान
विज्ञापन

मितौली। अपंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मितौली की टीम ने अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक सील कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गणेशपुर में अवैध रूप से संचालित एक बंगाली डॉक्टर के चांदसी क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद डॉक्टर क्लीनिक के कोई कागज नहीं दिखा पाया। कार्रवाई करते हुए सीएचसी अधीक्षक ने क्लीनिक को सीज कर दिया और डीएम व सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि मानक विहीन और अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, हॉस्पिटल संचालक तत्काल अपने कागज दुरुस्त करा लें अन्यथा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed