फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health department launched a campaign to save children from malnutrition

Lakhimpur Kheri News: बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान

Thu, 10 Jul 2025 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Health department launched a campaign to save children from malnutrition
बच्चे को विटामिन ए खुराक पिलाते सीएमओ संतोष गुप्ता। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत जिला महिला चिकित्सालय में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता व सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बच्चों को विटामिन-ए खुराक पिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। सीएमओ ने बताया कि 9 माह से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने के लिए विटामिन ए संपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण, रतौंधी और संक्रमण से लड़ने की शक्ति को बढ़ाना है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बाद घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक जरूर दिलवाएं और अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क करें। इससे बच्चे कई बीमारियों से बच सकेंगे। यह खुराक बच्चों को निःशुल्क दी जाती है और यह पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रवि मोहन गुप्ता ने बताया कि यह अभियान 9 जुलाई से 9 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस दौरान डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. विकास सिंह, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर चाई मुकेश चौहान सहित जिला महिला चिकित्सालय और डीआईओ कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed