फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health ATM started, 98 types of tests can be done

Lakhimpur Kheri News: बार्डर एरिया डेवलपमेंट पर हो काम, तो सफर बने आसान

Sun, 16 Jul 2023 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Health ATM started, 98 types of tests can be done
लखीमपुर बस अड्डे पर खड़ी बसें
लखीमपुर खीरी। बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान पर काम हो तो जिले के सीमांत इलाकों के 20 हजार से अधिक यात्रियों का सफर आसान हो जाए। अभी जिला मुख्यालय से सिर्फ एक बस गौरीफंटा तक ही जाती है। इस योजना के तहत रूट का सर्वे भी कराया जा चुका है लेकिन, प्रस्ताव को स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले के कई प्रमुख मार्गों और स्थानों पर लखीमपुर डिपो की रोडवेज बसों का संचालन नहीं है। इसमें भारत-नेपाल सीमा के कई रूट शामिल हैं। भीरा-पलिया होकर गौरीफंटा नेपाल बार्डर रूट, बेलापरसुआ व तिकुनिया रूट पर भी लखीमपुर डिपो की बस सेवा नहीं है। इसका कारण अनुबंधित बसों का सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही संचालन किए जाने का नियम है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो में सिर्फ अनुबंधित बसें ही संचालित हैं। अगर बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना पर काम हो तो इस समस्या का समाधान हो जाए। मुख्यालय से बार्डर रूट के लिए अतिरिक्त बसें मिलेंगी या संचालित बसों का रूट निर्धारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन 20 हजार यात्री करते हैं आवागमन
लखीमपुर से भीरा होकर पलिया और गौरीफंटा रूट पर प्रतिदिन चार से पांच हजार यात्री आवागमन करते हैं। इनमें नेपाली यात्री भी शामिल हैं। डिपो की बस सेवा न होने से यात्री, डग्गामार वाहनों से सफर पूरा करते हैं। पलिया रूट पर गोला डिपो की इक्का-दुक्का बसें संचालित हैं। लखीमपुर से बेलापरसुआ रूट पर शारदानगर, सिंगाही, निघासन, किशननगर आदि कई प्रमुख कस्बे हैं। बार्डर एरिया डेवलपमेंट के तहत इस रूट का सर्वे भी किया जा चुका है। प्रस्ताव को स्वीकृति का इंतजार है।

क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्यालय जा चुका प्रस्ताव
एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि बार्डर एरिया डेवलपमेंट के तहत लखीमपुर से बेलापरसुआ रूट का सर्वे कराया जा चुका है। इस रूट पर बसों के संचालन का प्रस्ताव डिपो से क्षेत्रीय कार्यालय हरदोई होते हुए मुख्यालय भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने पर अतिरिक्त बसें मिल सकती हैं, या फिर डिपो की कुछ बसों का रूट निर्धारित किया जा सकता है।


गौरीफंटा जाती है गोला डिपो की बस
गोला डिपो की एक बस गौरीफंटा नेपाल बार्डर तक जाती है। यह गोला से चलकर लखीमपुर और पलिया के रास्ते बार्डर पर पहुंचती है। बाद में यही बस लखनऊ जाती है। इसके अलावा गोला डिपो की कोई अन्य बस जिला मुख्यालय होकर गौरीफंटा नहीं जाती है। गोला की एक बस लखीमपुर होकर बिछिया जाती और आती है। यह सेवा बिछिया-देहरादून नाम से संचालित है। बताया जा रहा है कि सीतापुर डिपो की कुछ बसें रुपैडिहा तक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed