फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Headmaster suspended construction work on manipulation

निर्माण कार्य में गड़बड़ी पर प्रधानाध्यापक सस्पेंड

Sat, 05 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 05 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended construction work on manipulation
श‌िक्षक - फोटो : Logo
कमरों का फर्श, किचन शेड में दीवार नहीं, गेट टूटा
विज्ञापन

बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने की कार्रवाई
गैरहाजिर मिले शिक्षक पर भी निलंबन की कार्रवाई

निघासन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तारानगर का भवन जर्जर पाए जाने पर बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने निर्माण प्रभारी/प्रधानाध्यापक को सस्पेंड करते हुए जांच बैठाई है। वहीं प्राथमिक विद्यालय त्रिकोलिया के शिक्षक को कई दिनों तक गैरहाजिर पाए जाने पर सस्पेंड किया है। 
निघासन के खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को दी गई रिपोर्ट में बताया है कि 27 अक्तूबर 2016 को प्राथमिक विद्यालय तारानगर का निरीक्षण किया गया, तो रैंप टूटी मिली थी। सभी कमरों में फर्श टूटा था और परिसर में पानी भरा था। किचन शेड में एक दीवार बनाई नहीं गई और गेट भी टूटा था। शौचालय क्षतिग्रस्त मिला था और विद्यालय में इंटरनल वायरिंग भी नहीं कराई गई थी। इसके अलावा दीवारों का प्लास्टर टूटा मिला था। इंचार्ज प्रधानाध्यापक कमला देवी ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिकोलिया के प्रधानाध्यापक मार्कंडेय मौर्य ने निर्माण कार्य कराया था। इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिससे भवन समय से पहले ही जर्जर हो गया। बीएसए ने निर्माण प्रभारी के खिलाफ घटिया सामग्री प्रयोग करने, विभागीय अधिकारियों को गुमराह करने और निर्देशों का पालन न करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। साथ ही सस्पेंड शिक्षक को प्राथमिक विद्यालय तारानगर में ही उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं और मामले की जांच रमियाबेहड़ के बीईओ शिवमंगल वर्मा को सौंपी है। 
विज्ञापन

उधर, गैरहाजिर रहने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय त्रिकोलिया के शिक्षक दिलीप वर्मा को सस्पेंड किया गया है। बीईओ ने बताया है कि 26 सितंबर को विद्यालय का निरीक्षण किया गया, जिसमें शिक्षक 24 सितंबर से बगैर सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर बीईओ ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब/साक्ष्य न देने के कारण बीएसए ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की है। धौरहरा के बीईओ रमेश चंद्र मौर्या को जांच सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed