{"_id":"66721fe462e75c07910a4324","slug":"he-was-working-for-38-years-after-changing-his-date-of-birth-in-his-marksheet-now-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-122638-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अंकपत्र में जन्म तिथि बदल 38 साल से कर रहा था नौकरी, अब गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अंकपत्र में जन्म तिथि बदल 38 साल से कर रहा था नौकरी, अब गिरफ्तार
Wed, 19 Jun 2024 05:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी-स्रोत पुलिस
लखीमपुर। अंकपत्र में जन्म तिथि में हेराफेरी कर 38 वर्ष पहले जालसाज ने पब्लिक इंटर काॅलेज में नौकरी हथिया ली। वह नौकरी करता रहा लेकिन कुछ दिन पहले भाई से हुए विवाद के बाद भेद खुल गया। आरोपी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।
ईसानगर थाना क्षेत्र के पब्लिक इंटर कालेज में चपरासी के पद पर कार्यरत अनंतराम बाजपेयी निवासी रायपुर के अंकपत्र में हेराफेरी पर नौकरी हथियाने का राज उसके भाई ने ही खोल दिया। सूत्रों के मुताबिक 1986 में अनंत राम बाजपेयी ने अंकपत्र में हेराफेरी कर नौकरी हथियाई थी। उस समय भाई बैजनाथ बाजपेयी साथ रहता था। इधर घर व जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों सगे भाइयों का आपस में विवाद था।
भाई बैजनाथ बाजपेयी फर्जी अंकपत्र का राजदार था। जमीनी रंजिश के चलते अधिकारियों से उसने शिकायत कर दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान विवेचक सुनील तिवारी ने अनंतराम के शैक्षिक प्रमाण पत्र व कई अन्य सबूत एकत्र करने के बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।