फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hathipur Kothar woman killed in Madurai train accident

Lakhimpur Kheri News: मदुरै ट्रेन हादसे में हाथीपुर कोठार की महिला की मौत

Sun, 27 Aug 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathipur Kothar woman killed in Madurai train accident
मृृतका  शांती की फाइल फोटोे
लखीमपुर खीरी। तमिलनाडु के मदुरै में ट्रेन की बोगी में आग लगने से लखीमपुर के हाथीपुर कोठार निवासी शांति देवी की मौत हो गई। भगदड़ में उनके पति राम मनोहर वर्मा और साथ गए हर्ष को भी चोट आई है। जिले के कई अन्य यात्री भी चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

ट्रेन के जिस डिब्बे में आग लगी, उसमें शहर और भीरा व मकसूदपुर के करीब 16 यात्री थे। अधिकांश यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे का पता चलने पर परिजन पूरे दिन अपने-अपने सगे-संबंधियों का हाल जानने में जुटे रहे। प्रशासन ने भी यात्रियों से संबंधित जरूरी जानकारी जुटाई। मृतका शांति देवी के बेटे नीरज वर्मा ने बताया कि मां-पिता के साथ भांजा हर्ष भी यात्रा में गया था। बोगी में लगी आग में जलकर मां की मौत की सूचना मिली है। पिता और भांजा चोटिल हैं। उन्होंने बताया कि पिता से सुबह और दोपहर में बात हुई थी।
विज्ञापन


17 अगस्त को यात्रा पर निकले थे यात्री
लखीमपुर शहर व अन्य स्थानों के 16 यात्री 17 अगस्त को रामेश्वरम की यात्रा पर निकले थे। वापसी 30 अगस्त को होनी थी। यह लोग सीतापुर के भसीन टूर एंड ट्रैवल्स की ओर से बुक कराई गई बोगी में सवार होकर रामेश्वर गए। इनके साथ सीतापुर, लखनऊ व अन्य स्थानों के यात्री थे। परिजनों के अनुसार मैसूर के बाद ट्रेन तमिलनाडु के मदुरै पहुंची थी। इसी समय सुबह करीब पांच बजे हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर सुनकर दिल बैठ सा गया
काशीनगर निवासी प्रशांत वर्मा के पिता रामखेलावन, मां विद्यावती व परिवार की विंदेश्वरी, लीलावती भी रामेश्वरम यात्रा पर गई थीं। प्रशांत ने बताया कि सभी लोग 17 अगस्त को घर से गए थे। सुबह हादसे का पता चला तो अनहोनी की आशंका से दिल बैठ सा गया। पिता से बात हुई तो राहत मिली। बताया कि, मां-पिता और अन्य परिजन सुरक्षित हैं। वहां से फोटो भी भेजी है। यह लोग बेंगलुरु, कन्या कुमारी व मैसूर घूमने के बाद मदुरै पहुंचे थे।

ट्रैवल्स से मिली सूची में शामिल 16 यात्री
टूर एंड ट्रैवल्स से मिली सूची अनुसार, काशीनगर मोहल्ले के रामखेलावन वर्मा, उनकी पत्नी विद्यावती, विंदेश्वरी, लीलावती व हाथीपुर कोठार के सुशील कुमार गुप्ता, सावित्री देवी गुप्ता, निर्मल कुमार वर्मा, राम मनोहर वर्मा, शांति देवी व हर्ष वर्मा यात्रा पर गए थे। इनके अलावा भीरा के कनौजी लाल वर्मा, निर्मला देवी, मोहल्ला आवास विकास के ह्रदय नरायण वर्मा, कमला देवी वर्मा, गांव मकसूदपुर के विजय कुमार व कमला भी यात्रियों में शामिल हैं। हाथीपुर कोठार निवासी शांति देवी की मृत्यु हादसे में होना बताया जा रहा है।
विजय वर्मा और उनके समधी का मोबाइल और सामान जला
पसगवां। मदुरै में ट्रेन के जिस डिब्बे में आग लगी, ग्राम मकसूदपुर के विजय वर्मा और उनकी पत्नी कमला देवी भी उसी में थीं। लखीमपुर में रहने वाले उनके समधी अजय नारायण वर्मा और उनकी पत्नी कमला वर्मा भी साथ गई थीं। परिजनों ने बताया कि कोच में कोई गैस सिलिंडर से चाय बना रहा था। इसी समय आग लग गई। आग लगते ही यह लोग बाहर निकल आए। हालांकि इनका सामान जल गया। विजय वर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य हैं। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य पद से इसी वर्ष रिटायर हुए हैं। संवाद


भीरा के कन्नौजी लाल और निर्मला देवी सही सलामत
बिजुआ। मदुरै में ट्रेन के अंदर हुए हादसे में भीरा निवासी कन्नौजी लाल वर्मा व उनकी पत्नी निर्मला देवी गयी थीं। उनके पुत्र अतुल वर्मा ने बताया कि उसके माता पिता इस हादसे में सही सलामत हैं। फोन पर हुई बात में मां ने रोते हुए बताया कि उनका सब सामान जल गया। पानी पीने तक को पैसा नहीं बचा है। वह स्टेशन के प्रतीक्षालय में रुके हुए हैं। अतुल कुमार वर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

मृृतका  शांती की फाइल फोटोे

मृृतका  शांती की फाइल फोटोे

मृृतका  शांती की फाइल फोटोे

मृृतका  शांती की फाइल फोटोे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed