{"_id":"62e6bf4098b9925782253757","slug":"hariyali-teej-celebrated-with-pomp-across-the-district-lakhimpur-news-bly4930428166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज
विज्ञापन
हरियाली तीज मनातीं आकांक्षा समिति की सदस्य।
रश्मि बनीं तीज क्वीन, सोलह शृंगार कर महिलाओं ने गाई कजरी
आकांक्षा समिति ने भी किया तीजोत्सव का आयोजन
लखीमपुर खीरी। जिले भर में रविवार को हरियाली पर्व की धूम रही। महिला संगठनों ने हर्षोल्लास के साथ तीज मनाई। इस दौरान तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें महिलाओं ने सोलह शृृंगार कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने तीज गीत गाकर नृत्य प्रस्तुत किया।
आकांक्षा समिति एवं खत्री वूमेंस क्लब ने होटलों में कार्यक्रम किए। आकांक्षा समिति के कार्यक्रम में रश्मि तीज क्वीन चुनी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह ने किया। समिति सदस्यों ने गणेश वंदना पेश की। समिति में जिलास्तरीय अधिकारियों की पत्नियों एवं महिला अधिकारियों ने पारंपरिक उत्सव में शामिल होकर सावन के गीत गाते गुनगुनाए और नृत्य प्रस्तुत किया।
समिति की अध्यक्ष ने कहा कि सावन में हर तरफ हरियाली रहती है। उन्होंने प्रफुल्लित प्रकृति की तरह सभी के जीवन में वैसा ही उल्लास होने की कामना की। नृत्य प्रतियोगिता में तीज क्वीन विजेता रश्मि सिंह, उपविजेता बबिता एवं खेल में रिचा और शिखा सिंह विजेता रहीं। डॉ. नामिता श्रीवास्तव ने किया। विजेताओं को अल्पना सिंह ने पुरस्कार के साथ सुहाग चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पुष्पा सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, समिति सदस्य एसडीएम रेनू, श्रद्धा सिंह, स्मृति, प्रतिमा, प्रतिमा, मधूलिका, दीपशिखा, स्विटी, शिखा, रश्मि सिंह, बबिता, रश्मि, शीला, रिचा, अंजिता आदि मौजूद रहीं।
उधर, खत्री वूमेंस क्लब ने तीज कार्यक्रम एक होटल में मनाया। अध्यक्ष पूजा पुरी ने बताया कि इस मौके पर महिलाओं ने सोलह शृंगार कर महिला डांस किया तो वहीं मां-बेटी डांस एवं कव्वाली प्रतियोगिता में शामिल हुईं। इनकी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खुशबू, दिव्या, अमृता मेहरोत्रा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।