फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Harass candidates from electoral manipulation

मतदाता सूची में हेरफेर से उम्मीदवार हलकान

Wed, 26 Aug 2015 11:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 26 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Harass candidates from electoral manipulation
पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के तमाम आरोप लग रहे हैं। पसगवां ब्लाक के लिधियाई गांव के तमाम लोगों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि वहां के बीएलओ ने प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार को लाभ पहुंचाने के लिए दूसरे गांवों के मतदाताओं के नाम लिधियाई ग्राम पंचायत में शामिल कर दिए हैं। उन्होंने बीएलओ पर तहसील प्रशासन और विधायक के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव के अमृतेश अवस्थी आदि ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उन्होंने मतदाता सूची देखने के बाद आपत्ति भी दाखिल की थी लेकिन मतदाता सूची में अभी तक सुधार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि कई ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम मैगलगंज की मतदाता सूची में शामिल हैं। इसके बावजूद उन्हें लिधियाई की मतदाता सूची में भी शामिल किया गया है जो गलत है। उन्होंने स्थलीय सत्यापन कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर ब्लाक बेहजम के पिपरीकलां के ग्रामीणों ने डीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मतदाता सूची से 225 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों के नाम काटे गए हैं वे एक ही पक्ष के हैं। डीएम को प्रार्थनापत्र देने वाले लोगों में भगौती, अजीम, रामस्वरूप अवधपाल, जगदीश प्रसाद , मकसूद अली, कमाल अहमद, कमलेश, राम गोपाल, विपिन कुमार, हरिश्चंद्र, शिवकुमार अमर पाल, नसरीन बानो, सुधीर कुमार मनीष शुक्ल आदि शामिल रहे। ब्लाक लखीमपुर की ग्राम पंचायत अमानलाला के ग्रामीणों ने भी बीएलओ पर एक पक्ष को लाभ पहुंचाने की नीयत से पंचायत मतदाता सूची में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि मतदाता सूची में 145 फर्जी नाम बढ़ा दिए हैं जबकि जो लोग वास्तव में मतदाता हैं उनके नाम काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed