फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   happy holi

इतना उड़ा रंग गुलाल कि सड़कें हो गईं लाल

Sat, 07 Mar 2015 05:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 07 Mar 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
happy holi
होली पर शुक्रवार को पूरा जिला रंग और उमंग में सराबोर हो उठा। ऊंच-नीच, ईर्ष्या-द्वेष की कालिमा इंद्रधनुषी रंगों में धुल गई। शहर में इतना रंग और गुलाल उड़ा कि सड़कें लाल हो र्गइं। दोपहर तक सड़कों पर होलियारों की टोलियाें ने खूब धूम मचाई। ये हाथों में रंग-गुलाल लिए होली गीतों पर नाचते हुए एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर रहे थे। दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर और पकवान बनाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मुहूर्त के अनुसार गुरुवार रात में होलिका दहन होने के बाद शुक्रवार सुबह होते ही लोग होली के उमंग में डूब गए। युवा टोलियां बनाकर सड़कों पर निकल आए। टोली में शामिल अधिकतर लोग अपने चेहरों पर मुखौटे लगाए थे। किसी के सिर पर राजस्थानी और गुजराती पगड़ी थी तो कोई रेशमी धागों की विग पहने था। कपड़े और प्लास्टिक के कैप लोगों के सिर का बचाव कर रहे थे।
विज्ञापन

होली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। वे सुबह से तरह-तरह की पिचकारियां लेकर लोगों पर हरा, लाल, नीला, पीला रंग डाल रहे थे। बड़े और छोटे, महिलाओं और पुरुषों सबमें बराबर का उत्साह था। होली के रंग के दौरान बड़े-छोटे और ऊंच-नीच का कोई अंतर न रहा। लोगों ने आपसी ईर्ष्या-द्वेष भुलाकर एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर और पकवान खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली मिलन का सिलसिला देर रात के बाद शनिवार को भी दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पानी के रंगाें की जगह गुलाल को दी वरीयता
इस बार होली में रंग खेलते समय लोगों ने पानी के रंगों की जगह गुलाल को अधिक तरजीह दी। बच्चे जरूर गीला रंग खेलते दिखाई दिए लेकिन अधिकतर लोगों ने गुलाल से हीं रंग खेला। लोगों ने साधारण गुलाल की अपेक्षा ब्रांडेड गुलाल को तरजीह दी।
--
फर्राटा भरती बाइक से बनीं खौफ का पर्याय
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर फर्राटा भरती बाइक से लोगों को बच कर निकलना पड़ा। शराब के नशे में युवाओं को तेज गति से मोटरसाइकिलें चलाते देखा गया।
इनकी तेज रफ्तार की वजह से कई जगहों पर दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा तो कई लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed