{"_id":"67ae324dcec00420a000f452","slug":"happiness-turned-into-mourning-screams-in-homes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-139228-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मातम में बदलीं खुशियां, घरों में चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मातम में बदलीं खुशियां, घरों में चीख-पुकार
विज्ञापन
मृतक अंसार फाइल फोटो
निघासन। ढखेरवा-निघासन स्टेट हाईवे पर दुर्घटना में चार की मौत के बाद अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई हैं। हर ओर विलाप के स्वर गूंजते सुनाई दिए। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा हैै। सिंगाही के मोहल्ला झाला निवासी सैफ (26) बुधवार रात दो ट्रॉलियों में गन्ना भरकर निघासन के ढखेरवा रोड स्थित सिसैया क्रशर जा रहे थे। हजारा फार्म के पास गन्ने से भरी ट्रॉली का पहिया पंक्चर हो गया। सड़क के किनारे खड़ी करके सिंगाही झाला के मिस्त्री अंसार (34) को बुलाया। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार गन्ने की ट्रॉली में जा घुसी।
घटना में कार सवार चौधरीपुरवा के रजनीश (19), घनश्याम पुरवा के संजय (24) की मौत हो गई। ट्रॉली में झटका लगने से अंसार और सैफ घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई। वहीं कार में बैठे रवि, दिग्विजय और अरुण की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां पर दिग्विजय की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
ः सड़क हादसे के शिकार हुए अंसार और सैफ का शव जब सिंगाही के झाले में पहुंचे तो कोहराम मच गया। पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। शव को देखकर सभी की आंखें थी। दोनों का एक ही कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार हुआ। सबे बारात में छाया मातम ः अंसार और सैफ के परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा था। परिवार के लोग दो दिन से पहले ही सबेबरात की तैयारी कर रहे थे। सैफ का बेटा पांच वर्षीय अयान पापा की तरफ इशारा करके कह रहा था कि उनके कपड़े कहां है। वहीं अंसार का दो वर्षीय बेटा निहाल पापा को जगाने का प्रयास कर रहा था।