{"_id":"2de7894d8ae63e932ccdf1dc56443fd8","slug":"hanuman-jayanti-kirtnmayi-hiking-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर कीर्तनमयी पदयात्रा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर कीर्तनमयी पदयात्रा आज
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 03 Apr 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती के मौके पर शनिवार को निकलने वाली विराट कीर्तनमयी पदयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह पदयात्रा सुबह छह बजे सुभाष पार्क से शुरू होकर शहर में भ्रमण करने के बाद ओवरब्रिज से एलआरपी चौराहा होते हुए सीतापुर रोड स्थित गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर तक जाएगी। पदयात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।
पदयात्रा का रूट चार्ट, रूट डायवर्जन तैयार हो गया है। पदयात्रा के बीच में प्रसाद और पानी के वितरण की व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों को दायित्व सौंपे गए हैं। सुबह छह बजे हजारों श्रद्धालु हाथों में ध्वज और निशान लेकर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए सुभाष पार्क से रवाना होंगे। महिला और पुरुष श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए गुलरीपुरवा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेंगे। वहां हनुमान जी के दर्शन और पूजन करके यह यात्रा लखीमपुर वापस होगी। श्रद्धालुओं की वापसी के लिए 40 बसें लगाई गई हैं।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
पदयात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूरी यात्रा को चार सेक्टरों में बांटा गया है। इन चार सेक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए चार सीओ लगाए गए हैं। लखीमपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अलावा 14 एसओ, 35 उपनिरीक्षक, 110 सिपाही, 20 महिला सिपाही, एक प्लाटून पीएसी तैनात की जा रही है। यात्रा में एक फायर टेंडर भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
पदयात्रा का रहेगा यह रूट
कीर्तनमयी पदयात्रा सुभाष पार्क से शुरू होकर संकटादेवी रोड, मेनरोड, इमली चौराहा और मेलामैदान, मेला रोड, स्टेशन रोड होते हुए ओवरब्रिज पहुंचेगी। यहां से एलआरपी चौराहा होते हुए सीतापुर रोड से गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर पहुंचेगी। जहां मेला जैसा नजारा होगा।
तोरणद्वारों और झालरों से सजा शहर
कीर्तनमयी पदयात्रा के स्वागत के लिए पूरे शहर को भव्य तोरणद्वारों से सजाया गया है। सड़कों के किनारे रंग बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया है। शहर में बड़ी संख्या में हनुमान जी के चित्र लगाए गए हैं। सड़कों को रंग-बिरंगी चमकीली झालरों से सजाया गया है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। इसी तरह गुलरीपुरवा के हनुमान मंदिर और उसके आसपास फूलों से भव्य सजावट की गई है।
शोभायात्रा निकली
संपूर्णानगर। बालाजी सुंदर मंडल के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो मुख्य बाजार से होते हुए ट्रक यूनियन, सिंगाही खुर्द गांव, टीचर कॉलोनी, बिहारी कॉलोनी, चीनी मिल रोड होते हुए पुन: दुर्गा मंदिर पर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में बालाजी की पालकी, झांकियां आदि आकर्षण का केंद्र रहे। 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे सुंदर कांड, 108 हनुमान चालीसा पाठ होगा और इसके बाद हवन किया जाएगा। हवन के बाद भंडारा शुरू होगा।