फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hanuman burnt Lanka by setting his tail on fire

Lakhimpur Kheri News: पूंछ में आग लगाते ही हनुमान ने फूंक दी लंका

Wed, 27 Nov 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hanuman burnt Lanka by setting his tail on fire
रामलीला मंचन में सजा रावण का दरबार। आयोजक
उचौलिया। कस्बे की रामलीला में सोमवार को सीता की खोज, लंका दहन आदि लीलाओं का मंचन किया गया। लंका दहन होते ही रामलीला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रीराम लीला में कलाकारों ने दिखाया कि सीता की खोज में समुद्र पार जा रहे हनुमान की परीक्षा लेने के लिए देवतागण नागमाता सुरसा को भेजते हैं। चतुराई से हनुमान जी सुरसा से बचकर लंका पहुंचते हैं। वहां लंकिनी राक्षसी को मुक्ति देने के बाद विभीषण से भेंट होती है। इसके बाद अशोक वाटिका में सीता जी को रामकथा सुनाकर पहचान के लिए श्रीराम की अंगूठी देते हैं। अशोक वाटिका तहस-नहस कर हनुमान जी राक्षसों का संहार करते हैं। युद्ध में रावण का पुत्र अक्षय कुमार मारा जाता है। तब मेघनाद हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले जाता है। वहां रावण के आदेश से राक्षस हनुमान जी की पूंछ में आग लगाते हैं। हनुमान जी पूंछ से लंका को जला डालते हैं। इसके बाद हनुमान जी माता सीता से आज्ञा लेकर वापस आकर भगवान राम को सारा वृतांत सुनाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed