फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Handheld X-rays screened 2,432 people for tuberculosis in 10 days.

Lakhimpur Kheri News: हैंड होल्ड एक्स-रे से 10 दिन में 2432 लोगों की टीबी जांच

Tue, 14 Apr 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 14 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Handheld X-rays screened 2,432 people for tuberculosis in 10 days.
संभावित मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान चला रहा है। इसके तहत हैंड होल्ड एक्स-रे मशीन के जरिये गांव-गांव पहुंचकर लोगों की जांच की जा रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी समय पर सुविधा मिल रही है। बीते 10 दिन में 2432 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि हैंड होल्ड एक्स-रे मशीन हल्की और पोर्टेबल है, जिसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है। इससे मौके पर ही एक्स-रे जांच संभव हो रही है और मरीजों को अस्पताल जाने की जरूरत कम पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत ने बताया कि अभियान के तहत जिला क्षय रोग अस्पताल के साथ पलिया, निघासन, पसगवां और मोहम्मदी ब्लॉकों में टीमें गठित कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिन लोगों में टीबी के लक्षण मिल रहे हैं, उनका तत्काल परीक्षण कर इलाज शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed