फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hamarai pradhan

खंजननगर के स्कूल बनेंगे मॉडल, स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगे गांव

Sat, 19 Jun 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hamarai pradhan
राजमुनी प्रधान - फोटो : LAKHIMPUR
मितौली। ब्लॉक क्षेत्र की पांच हजार से अधिक की आबादी वाली ग्राम पंचायत खंजननगर में इस बार लोगों ने राजमुनी को अपना ग्राम प्रधान चुना है। गांव में न तो साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर है और न ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है। ब्लॉक मुख्यालय से गांव पहुंचने वाली सड़क का बुरा हाल है। गांव वालों को उम्मीद है कि इस बार उनके काम जरूर पूरे होंगे। वहीं, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने भी गांव की दशा सुधारने का वादा किया है। उनका कहना है कि गांव के सभी स्कूलों को मॉडल बनाया जएगा और स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

-
ग्राम पंचायत एक नजर
1- आबादी-5014
2- कुल परिवार-1085
3- कुल वोटर-3847
4-साक्षरता-65%
5-मुख्य पेशा-कृषि
-
प्रमुख समस्याएं
1-स्वास्थ्य सेवाएं नहीं
2--शुद्ध पेयजल की समस्या
3-रोजगार की समस्या
4-सबके पास आवास नहीं
5- स्ट्रीट लाइटों की समस्या
-
प्राथमिकताएं
1-बरात घर का निर्माण कराना
2-अधूरे विकास कार्य पूरे करना
3- स्ट्रीट लाइटें लगवाना
4- घर-घर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना
5- सभी स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाना
6- निराश्रित, विधवा को पेंशन दिलाना
-
ओवर हेड टैंक निर्माण कराना व हर घर तक शुद्ध पेयजल समेत गरीबों को आास और शौचालय दिलवाने का काम किया जाएगा। गांव को गंदगी मुक्त करने व विधवा महिलाओं को पेंशन योजना का भी लाभ दिया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- राजमुनी, ग्राम प्रधान खंजननगर
-
ग्राम पंचायत के मजरा गहियापुरवा में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया जाए, जिसमें गांव के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा मिल सके, जिससे ग्राम पंचायत में शिक्षा का स्तर सुधर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवधेश कुमार
-
ग्राम सभा में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर की जाए, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो सके।
-रामप्रीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed