फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Had to struggle to get a seat in the train

Lakhimpur Kheri News: ट्रेनों में सीट पाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

Sat, 18 Oct 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Had to struggle to get a seat in the train
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। दिवाली पर घर वापसी का सिलसिला जारी है। शनिवार दोपहर के बाद सवारी वाहनों में एकाएक भीड़ उमड़ पड़ी। सवारियों की संख्या अधिक होने से दिल्ली मार्ग पर कई बसों की संख्या बढ़ाई गई। वहीं ट्रेनों में भी चार गुना सवारियां बढ़ने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखीमपुर रोडवेज से दिल्ली के लिए रोजाना तीन बसें संचालित होती हैं, लेकिन शनिवार को यात्रियों की संख्या अधिक होने पर पांच बसें दौड़ाई गईं। रविवार को और बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती हैं। लखीमपुर डिपो के प्रभारी सहदेव ने बताया कि शुक्रवार को डिपो की बसों से 11,500 यात्रियों ने सफर किया है, जबकि सामान्य दिनों में ये आंकड़ा अधिकतम साढ़े सात हजार तक रहता है।
विज्ञापन

लखीमपुर में सबसे ज्यादा दिल्ली से सवारियां आ रही हैं। कोई रोडवेज बस से आ रहा तो कोई ट्रेन या अन्य सवारियों से आ रहा है। रविवार को और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रोडवेज और ट्रेनों के अलावा निजी बसें भी खूब फर्राटा भर रही हैं।
सुबह से लेकर देर रात तक डबल डेकर अन्य प्रदेश व जिलों से आ रही है। लखीमपुर से जाने वालों की संख्या कम, लेकिन आने वालों की संख्या काफी अधिक है। जिले के काफी लोग दूर-दराज काम के सिलसिले में बाहर रहते है, जो दिवाली का त्योहार घर मनाने के लिए लौट रहे है, जिसकी वजह से सवारी वाहनों में काफी भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed