{"_id":"66d21cf0acf07a6ac708f114","slug":"had-to-give-exam-even-to-go-home-jostling-for-seats-in-buses-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-127987-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर जाने के लिए भी देनी पड़ी परीक्षा... बसों में सीट के लिए हुई धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर जाने के लिए भी देनी पड़ी परीक्षा... बसों में सीट के लिए हुई धक्कामुक्की
विज्ञापन
गोला डिपो पर बस का इंतजार करते पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी: संवाद
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को घर वापसी के सफर में एक और परीक्षा देनी पड़ी। बस पकड़ने के लिए दौड़ लगानी पड़ी तो सीट के लिए धक्कामुक्की झेलनी पड़ी। सीट न मिलने पर खड़े होकर सफर करना पड़ा।
कई मार्गों पर बसों की संख्या कम होने से अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला अभ्यर्थियों को झेलनी पड़ी। अधिक भीड़ होने की वजह से कई महिला अभ्यर्थी बसों के आसपास ही घूमती रहीं, लेकिन बस में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।
पहली और दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थी लखीमपुर बस अड्डे पर पहुंचे तो अफरातफरी का माहौल हो गया। डिपो की सभी व्यवस्थाएं फेल हो गईं। मुख्य मार्ग पर कतार लगाकर खड़ी की गई बसों की वजह से जाम की स्थिति भी बनी। ई-रिक्शा से बस अड्डे आ रहे अभ्यर्थी काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
गोला रोडवेज परिसर भी अभ्यर्थियों से भरा रहा। जैसे ही कोई बस आती कुछ मिनट में ही भर जाती। लखीमपुर में अयोध्या, बहराइच, बरेली, रायबरेली, उन्नाव, पीलीभीत, बदायूं आदि जनपद के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। सबसे ज्यादा मुश्किलें बरेली, शाहजहांपुर, बहराइच आदि जगहों के अभ्यर्थियों को झेलनी पड़ीं।
इन मार्गों पर बसों की संख्या कम होने की वजह से दिक्कतें अधिक रहीं। लखीमपुर डिपो की 87 बसें सुबह से दौड़ाई जाती रहीं। गोला डिपो की 30 बसों का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन अभ्यर्थियों की दिक्कतें कम नहीं हुईं।
-- -- -- -- -- -- -- -
बाहर से ही निकल गईं बसें, स्टॉप पर न पहुंचने से परेशान हुए अभ्यर्थी
गोला गोकर्णनाथ। गोला नगर और क्षेत्र के गांवों के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र अन्य जनपदों में है। किसी को बरेली, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, हरदोई तो किसी अभ्यर्थी काे सीतापुर, कानपुर, लखनऊ आदि जनपदों में परीक्षा देने जाना है। शनिवार को परीक्षा में भाग लेने वाले अधिकांश अभ्यर्थी शुक्रवार को ही रवाना हुए। गंतव्य तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गोला रोडवेज परिसर में खड़े रहे, लेकिन बसें न मिलने से परेशान हुए। लखीमपुर से शाहजहांपुर जाने वाली सभी बसें हाइवे होकर निकल गई, इस वजह से अभ्यर्थियों को दो से तीन घंटे से भी ज्यादा इंतजार करना पड़ा।