{"_id":"48d986ec1bc91fe208c67d5304c65476","slug":"guru-granth-sahib-ride-extracted-with-fanfare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रंथ साहिब की सवारी धूमधाम के साथ निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रंथ साहिब की सवारी धूमधाम के साथ निकाली
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शहर के निर्मल आश्रम में चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला में मंगलवार को निर्मल आश्रम से भव्य शोभायात्रा और गुरुग्रंथ साहिब की सवारी निकाली गई। शोभायात्रा में सिख समाज के लोगों ने भजन कीर्तन कर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। यहां बुधवार को प्रवचन और लंगर आदि के कार्यक्रम किए जाएंगे।
गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर शहर के निर्मल आश्रम में सोमवार को सुबह दस बजे अखंड साहिब पाठ का आयोजन किया गया। मंगलवार को दोपहर एक बजे गुरुग्रंथ साहिब की सवारी और निर्मलबाबा की तस्वीर की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर मेला मैदान, इमली चौराहा, मेन रोड और फिर गांधी विद्यालय चौराहा होते हुए वापस निर्मल आश्रम पहुंची। इस दौरान भजन कीर्तन करते हुए सिख समाज के लोग और तमाम स्कूलों के बच्चे वापस निर्मल आश्रम पहुंचे। बुधवार को सुबह दस बजे श्री अखंड साहिब जी के संपूर्ण भोग के बाद कीर्तन, कथा, प्रवचन, आरती एवं अरदास के बाद एक बजे लंगर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पंजाब, हरिद्वार, इलाहाबाद और बनारस से आए संत संगतों को निहाल करेंगे।