{"_id":"5a3bf4174f1c1bbd208b7fcd","slug":"guddi-was-eight-months-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह की गर्भवती थी गुड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह की गर्भवती थी गुड्डी
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मितौली।
थाना क्षेत्र के गांव रतहरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हुई मां-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं गांव में मातम पसरा है। मृतका का पति त्रिमोहन भी घटना के बाद से बदहवास है, जिसके कंधों पर अब नौ वर्षीय पुत्र और दो पुत्रियों की जिम्मेदारी आ गई है।
रतहरी निवासी त्रिमोहन कश्यप पेशे से मजदूर है। वह किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पहली पत्नी की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी गुड्डी से शादी हुई थी। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर ही सड़क किनारे उसका मकान है। घर पर शौचालय भी बना है, लेकिन वह निष्प्रयोज्य है, जिसके चलते गुड्डी देवी और उसका परिवार शौच के लिए खेत में ही जाता था। गुरुवार को भी गुड्डी अपनी पुत्री कौशिकी के साथ शौच के लिए खेत पर गई थी, जहां से लौटते समय दोनों हादसे का शिकार हो गई। मृतका के पति त्रिमोहन ने बताया कि गुड्डी आठ माह की गर्भवती थी। इसी बच्चे की पैदाइश की उम्मीद में परिवार वाले खुश थे, लेकिन इस हादसे ने उनकी खुशियां छीनने के साथ ही जन्म लेने से पहले ही तीसरी जिंदगी को भी निगल लिया।