फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gttuli meet the purchasing center Farmers on Commotion

क्रय केन्द्र पर घटतौली मिलने  पर किसानों का हंगामा  

Sat, 28 Jan 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझगई।
अमर उजाला ब्यूरो मझगई। Updated Sat, 28 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Gttuli meet the purchasing center Farmers on Commotion
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का गुस्सा देखकर कांटा बाबू हुआ फरार, पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

पलिया चीनी मिल के चौरी गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली मिलने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए घटतौली बंद कराए जाने की मांग की है। 

चौरी सेंटर पर उस समय हंगामा शुरू हो गया जब एक किसान बबौरा निवासी रामासरे गन्ना तुलवाने गया तो वहां कांटा इंचार्ज पलटूराम ने एक क्विंटल गन्ना कम बताया। जिससे वहां मौजूद किसानों का पारा सातवें आसमान चढ़ गया और हंगामा करने लगे। किसानों का गुस्सा देख कांटा बाबू वहां से भाग खड़ा हुआ। ग्राम प्रधान भूमिशरण भी वहां पहुंच गए और इसकी सूचना गन्ना अधिकारियों को दी। गन्ना अधिकारी अशोक मौर्या और नवनीत अस्थाना के पहुंचने पर किसानों ने प्रदर्शन कर घटतौली बंद करने की मांग की। प्रधान भूमिशरन की मांग पर दो दिन की गई घटतौली का डनलप पर 80 किलो गन्ना देने की बात अधिकारियों ने कही तब कहीं जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ और कई घंटे बाद तौल शुरू हुई। गन्ना अधिकारी नवनीत अस्थाना का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं था, कांट में खराबी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed