{"_id":"6af5fd3e1c37c40a9d0d4403","slug":"green-figures-on-paper-fertilizer-drought-in-committees-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-189600-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कागजों में आंकड़े हरे-भरे, समितियों पर खाद का सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कागजों में आंकड़े हरे-भरे, समितियों पर खाद का सूखा
Thu, 12 Nov 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सियाराम
लखीमपुर खीरी। रबी की बोआई के पीक सीजन में किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। खाद के लिए वे एक समिति से दूसरी समिति के चक्कर काट रहे हैं। कहीं स्टॉक शून्य है तो कहीं खाद होने के बावजूद वितरण ठप है। इसके उलट विभागीय आंकड़े जिले में डीएपी की उपलब्धता की अलग तस्वीर दिखा रहे हैं।
विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक, जिले में 13,572 एमटी डीएपी उपलब्ध थी। इसमें से 4,578 एमटी बिक्री के बाद भी 8,994 एमटी स्टॉक शेष है। सवाल है कि इतनी खाद होने के बावजूद किसान समितियों से खाली हाथ क्यों लौट रहे हैं?
बृहस्पतिवार को पड़ताल में खाद की उपलब्धता और वितरण में बड़ा अंतर सामने आया। शहर के राजापुर स्थित इफको केंद्र पर एक नवंबर से डीएपी नहीं है। बिजुआ क्षेत्र की भानपुर और दाउदपुर समितियों पर भी खाद नहीं मिली। भीरा समिति पर स्टॉक होने के बावजूद वितरण ठप है। प्रभारी सचिव संतोष मौर्या ने बताया कि स्टाफ वसूली में लगा है।
विज्ञापन
रामनगर भदेड़ में भी वितरण प्रभावित है। बरवर की पैकीपुर समिति पर डीएपी का स्टॉक शून्य है। यहां सचिव के पास तीन अन्य समितियों का प्रभार है। इस कारण सप्ताह में सिर्फ मंगलवार और शनिवार को खाद वितरित हो पाती है।
दूसरी ओर गोला समिति पर डीएपी की 100 और रोशन नगर समिति पर 300 बोरी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। गोंधिया, पड़रिया तुला, मूड़ा सवारान, बस्तौली, रमुआपुर, हाथीपुर गणेशगंज, फूलबेहड़, सैदापुर, कृभको और इफको केंद्रों पर भी खाद होने का दावा किया गया।
धौरहरा के सियाराम और सुशील कश्यप के मुताबिक, क्षेत्र की किसी भी समिति पर डीएपी-एनपीके नहीं मिल रही है। इससे लाही, गेहूं समेत अन्य फसलों की बोआई पिछड़ रही है। बगहा के रजनीश कुमार बढ़ही समिति पर खाद नहीं मिलने के बाद राजापुर मंडी पहुंचे, लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। किसानों का कहना है कि पहले हड़ताल और अब स्टॉक की कमी से परेशानी हो रही है।
तस्करी की घटनाओं ने बढ़ाया शक
खाद की कमी के बीच नेपाल सीमा पर तस्करी की घटनाएं भी सामने आई हैं। करीब 10 दिन पहले तृतीय वाहिनी एसएसबी ने बाइक से नेपाल ले जाई जा रही डीएपी की दो और यूरिया की तीन बोरियों समेत 235 किलो खाद के साथ दो लोगों को पकड़ा था। सात नवंबर को 70वीं वाहिनी एसएसबी ने भी नेपाल भेजे जा रहे सामान के साथ पांच लोगों को पकड़ा था। उनके पास यूरिया की चार, डीएपी की तीन और गेहूं की एक बोरी सहित अन्य सामान था।
जिले में उर्वरकों का स्टॉक और बिक्री
सभी आंकड़े मीट्रिक टन (एमटी) में। स्रोत : विभाग।
उर्वरक
लक्ष्य
उपलब्धता
बिक्री
शेष स्टॉक
यूरिया
17,857
54,525
6,632
47,893
डीएपी
10,037
13,572
4,578
8,994
एनपीके 10,543
20,235
2,278
17,957
एमओपी
1,136
2,103
474
1,629
एनएसएसपी
18,176
25,879
4,309
21,570
कुल
57,749
1,16,314
18,271
98,043
फोटो-20
क्षेत्र की किसी भी समिति पर डीएपी-एनपीके नहीं मिल रही है। इससे लाही, गेहूं सहित अन्य फसलों की बोआई पिछड़ रही है। जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए।
-सियाराम, धौरहरा
पहले हड़ताल के चलते खाद नहीं मिली। अब स्टॉक शून्य होने से परेशानी है। स्टॉक में खाद होने के बावजूद किसानों की पहुंच से दूर क्यों है, इसकी जांच होनी चाहिए।
-सुशील कश्यप, धौरहरा
गांव के पास बढ़ही समिति पर खाद नहीं मिली तो राजापुर मंडी की समिति पहुंचे, लेकिन वहां भी खाद नहीं थी। इससे रबी फसलों की बोआई पिछड़ रही है।
-रजनीश कुमार, बगहा
जिले की 145 समितियों में 59 पर डीएपी नहीं
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में सहकारी, गन्ना सहित 145 से अधिक समितियां हैं। इनमें 81 पर पांच एमटी से अधिक डीएपी उपलब्ध है, जबकि 59 समितियों पर स्टॉक शून्य है।
बफर जोन में 1806 एमटी डीएपी, 6063 एमटी एनपीके
समितियों के अलावा बफर जोन यानी गोदाम में भी खाद उपलब्ध है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, यहां 1,806 एमटी डीएपी और 6,063 एमटी एनपीके सहित अन्य खाद है। समितियों पर स्टॉक खत्म होने के बाद यह खाद डीएम की अनुमति से जारी की जाती है। इसके बावजूद 59 समितियों पर डीएपी खत्म होने के बाद भी बफर जोन की खाद का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
स्टाफ की कमी, ऋण वसूली से भी बढ़ी परेशानी
पैकीपुर समिति के सचिव के पास तीन अन्य समितियों का प्रभार है। स्टाफ की कमी के कारण वे इन समितियों में सप्ताह में दो-दो दिन कामकाज देखते हैं। वहीं, भीरा समिति के कर्मचारी ऋण वसूली में लगे हैं, जिससे खाद वितरण प्रभावित है। समितियों से किसानों को ऋण दिया जाता है और इसकी वसूली की जिम्मेदारी कर्मचारियों पर रहती है।
...तो यह है वजह, डीएपी की मांग अधिक
समितियों पर एनपीके पर्याप्त है, लेकिन डीएपी का संकट है। डीएपी की 50 किलो की बोरी 1,350 रुपये और एनपीके की 1,900 रुपये की है। इसी वजह से किसान डीएपी अधिक मांगते हैं। अब एनपीके के दाम 550 रुपये बढ़कर 2,450 रुपये प्रति बोरी हो जाएंगे। हालांकि, पुराने स्टॉक को पुराने रेट पर ही देने के निर्देश हैं।
वर्जन
जिले में डीएपी सहित अन्य खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 1,200 एमटी डीएपी का आवंटन हो चुका है। इसकी डिमांड भेजी गई है, खाद एक-दो दिन में पहुंच जाएगी। दीपावली के अवकाश से थोड़ा काम प्रभावित हुआ था, लेकिन अब रोजाना डिमांड भेजकर खाद मंगाई जा रही है। एनपीके सहित अन्य खाद भी पर्याप्त है। जिले में लगातार खाद की रैक आ रही हैं।
-प्रवीण कुमार, एआर कोऑपरेटिव