फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Grand demand for Ram temple on Holi

Lakhimpur Kheri News: होली पर डेयरी उत्पादों की बढ़ी मांग

Mon, 02 Mar 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Grand demand for Ram temple on Holi
लखीमपुर खीरी। होली नजदीक आते ही शहर के बाजार में दूध, दही, खोया और पनीर की मांग अचानक बढ़ गई है। आम दिनों के मुकाबले पिछले दो दिनों में इन डेयरी उत्पादों की खपत काफी ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार मांग बढ़ने से दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। त्योहार के चलते डेयरी बाजार में रौनक बढ़ गई है और कारोबार में तेजी आई है। दूध और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। कई लोग गुझिया और अन्य पकवान बनाने के लिए पहले से ही खोवा और पनीर की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदार राजू, कल्लू, गोविंद, किशन गुप्ता का कहना है कि होली पर मिठाइयों और पकवानों की तैयारी के चलते मांग बढ़ी है। बढ़ती खपत का असर दामों पर भी पड़ा है। खोवा मंडी में जो खोया आम दिनों में 350 रुपये किलो मिक रहा था, वह पिछले दो दिन से 400 रुपये किलो बिक रहा है। मिठाई की दुकानों पर 550 रुपये किलो तक खोया बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार सप्लाई सामान्य है, लेकिन मांग ज्यादा होने से स्टॉक ज्यादा देर तक नहीं टिक पा रहा है। त्योहार के चलते डेयरी बाजार में रौनक बढ़ गई है और दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed