फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government vehicle drivers began indefinite strike

राजकीय वाहन चालकों की बेमियादी हड़ताल शुरू

Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Government vehicle drivers began indefinite strike
strike - फोटो : amar ujala
अफसरों को भी पैदल जाना पड़ा दफ्तर
विज्ञापन

राजकीय वाहन चालक संघ की सोमवार से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते अधिकतर अफसरों को पैदल या निजी वाहनों से अपने दफ्तर जाना पड़ा। कुछ अधिकारी खुद सरकारी वाहन चलाकर दफ्तर जाते दिखे तो चालकों ने उन्हें सरकारी गाड़ी से उतारकर पैदल जाने को मजबूर कर दिया। वाहन चालकों की हड़ताल से दफ्तरों में अफरा तफरी रही। 
छठे वेतनमान की विसंगतियों के निराकरण की मांग को लेकर राजकीय वाहन चालक संघ ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। राजकीय वाहन चालकों की मांग है कि ग्रेड वेतनमान 1900 से 2000 रुपया किया जाए। एक माह में मिलने वाले मूल वेतन के साथ डीए जोड़ कर दिया जाए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार के साथ संघ पदाधिकारियों की हुई बैठक में प्रमुख सचिव ने राजकीय वाहन चालकों की मांगें मानने का आश्वासन दिया था। कई माह बीत जाने के बाद भी अब तक उनकी मांगों का कोई हल नहीं निकल सका है। इससे मजबूर होकर वाहन चालक बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। 
विज्ञापन

हड़ताल के पहले दिन सोमवार को राजकीय वाहन चालकों ने पूरी तरह हड़ताल रखी। राजकीय वाहन चालकों की हड़ताल के चलते तमाम सरकारी अफसरों को पैदल ही दफ्तर जाना पड़ा। कई अधिकारी खुद सरकारी गाड़ी ड्राइव कर दफ्तर गए। कुछ अधिकारियों को चालकों ने सरकारी गाड़ी से उतारकर पैदल जाने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed