{"_id":"6238c0e0e21d821f742ef500","slug":"government-supplies-medicines-found-under-sharda-canal-bridge-lakhimpur-news-bly4788421145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर पुल के नीचे मिलीं सरकारी सप्लाई की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर पुल के नीचे मिलीं सरकारी सप्लाई की दवाएं
विज्ञापन
दवा का ढेर।
जरूरतमंदों को न देकर कर डालीं एक्सपायर, फिर फेंका
सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक नकहा से किया जवाबतलब
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर धौरहरा मार्ग पर सोमवार सुबह शारदा नहर पुल के नीचे दवाओं का ढेर लगा मिला, जिस पर सरकारी सप्लाई और बिक्री न किए जाने की मुहर लगी थी। भारी मात्रा में सरकारी दवाएं मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है। सीएमओ ने दवाएं मिलने के प्रकरण पर सीएचसी अधीक्षक नकहा से जवाबतलब किया है।
सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर शारदा पुल के पास लोगों को दवाओं का ढेर लगा दिखा। पास जाकर ग्रामीणों ने जब देखा तो दवाएं सरकारी सप्लाई की मिलीं। ढेर में बड़ी संख्या में बच्चों के सिरप से लेकर आम बीमारियों में काम आने वाली दवाएं थीं। इन सब पर सरकारी सप्लाई की मुहर लगी थी। हांलाकि ढेर में जो भी दवाएं मिली हैं वह सब की सब फरवरी में एक्सायर हो चुकी हैं। लोगों का कहना है यदि मरीजों को निरंतर दवाएं बांटीं जातीं तो आज इन्हें फेंकने की नौबत ही न आती।
कमीशन के लालच में नहीं बांटीं जातीं दवाएं
पुल के नीचे दवाएं मिलने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उनका कहना है कि दवाओं का वितरण कमीशन के लालच में नहीं किया जाता है। डॉक्टर से लेकर फार्मासिस्ट दवाएं न होना बताकर बाहर की दवाएं लिखते हैं। एक्सापयर होने पर कागजों पर वितरण दिखाकर इस तरह फेंक दी जाती हैं। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।
विज्ञापन
ये मिलीं दवाएं
दवाएं- इन बीमारियों में आती हैं काम
पैरासीटामॉल- बुखार
मेटाफ्रोमीन हाइड्रोक्लोराइड- शुगर
मेट्रोटिंडाजॉल- दस्त
क्लोरम फेनिकॉल- एंटीबायोटिक
एमॉक्सलीन- एंटीबायोटिक
मेट्रोजिल- पेट दर्द
परमोथ्रीन- खुजली
बी-कॉम्पलेक्स- विटामिन बी
दवाएं मिलने के सूचना मिली है। इस पर नकहा सीएचसी अधीक्षक से इस मामले में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। इस तरह दवाएं फेंकने में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ