फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government medicines found lying under a culvert in Lakhimpur Kheri.

Lakhimpur kheri News: पुलिया के नीचे पड़ी मिलीं सरकारी दवाएं, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

Fri, 01 Mar 2024 11:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 11:53 AM IST
सार

मझगई थाना क्षेत्र के सलीमाबाद और धोबीपुरवा के बीच बनी पुलिया के नीचे भारी मात्रा में दवाएं पड़ी मिली। इसका वीडियो भी सामने आया है। सीएमओ ने जांच कराने की बात कही है। 

विज्ञापन
Government medicines found lying under a culvert in Lakhimpur Kheri.
पुलिया के नीचे पड़ीं दवाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र के सलीमाबाद और धोबीपुरवा के बीच बनी पुलिया के पास भारी मात्रा में कैल्शियम, आयरन समेत कई दवाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिली। दवाओं को फेंके जाने से स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर, सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


निघासन के मझगई क्षेत्र के सलीमाबाद और धोबीपुरवा के बीच बने पुलिया के पास बुधवार की शाम भारी मात्रा में दवाएं पड़ी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।  वीडियो में कैल्शियम, आयरन जैसी कई दवाएं दिख रही हैं। यह दवाएं गर्भवती, धात्री महिलाओं के साथ ही बच्चों को दिए जाने वाली हैं। दवाएं किसने, कब और क्यो फेंकी... यह तो जांच का विषय हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार पास के ही एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ये दवाएं हैं। 
विज्ञापन


एक्सपायर होने के बाद इन्हें फेंक दिया गया। जबकि जमीन पर पड़ी कई ऐसी दवाएं है, जिनकी एक्सपायरी तिथि अभी नहीं निकली है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता का कहना है कि दवाएं फेंके जाने का मामला फिलहाल संज्ञान में नहीं है, लेकिन जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed