फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government hospital staff asked money from patient's family for treatment in Lakhimpru Kheri

Lakhimpur Kheri: गोला के सरकारी अस्पताल में मरीजों से धन उगाही, स्टाफ पर भड़के पालिकाध्यक्ष

Sun, 08 Oct 2023 03:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Oct 2023 03:22 PM IST
सार

गोला गोकर्णनाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज के परिजन से इलाज के लिए रुपये मांग गए। इसकी शिकायत पर नगर पालिका के चेयरमैन ने अस्पताल पहुंचकर स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।   

विज्ञापन
Government hospital staff asked money from patient's family for treatment in Lakhimpru Kheri
नगर पालिकाध्यक्ष ने अस्पताल स्टाफ को सुनाई खरी खोटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज से धन उगाही का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत पर पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिकाध्यक्ष ने अस्पताल स्टाफ को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि इससे पहले अस्पताल में मरीजों से रुपये लिए गए थे। दो बार उन्होंने खुद मरीजों को रुपये वापस कराए थे।  

विज्ञापन


रविवार को मुन्नू गंज निवासी तौसीफ ने अपनी 60 वर्षीय मां शबनम को गोला सीएचसी में भर्ती कराया। तौसीफ का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने इलाज के एवज में उससे रुपए मांगे गए। रुपये दे पाने में असमर्थता जताते हुए मरीज के परिजनों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू को अपनी समस्या बताइए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेटे ने दिलाई मां को फांसी की सजा: 'मम्मी ने मिट्ठू से कहा था- इसे फिनिश कर दो...' मेरे सामने पापा को मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अस्पताल स्टाफ को सुनाई खरी खोटी 
जानकारी होने पर पालिकाध्यक्ष अपने दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को खूब खरी खोटी सुनाई। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया। पालिकाध्यक्ष ने स्टाफ को फटकार लगाते हुए इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अजय वर्मा को भी आड़े हाथों लिया। विजय शुक्ला ने सीएमओ संतोष गुप्ता से वार्ता कर कार्रवाई के लिए कहा है।
 
सीएचसी अधीक्षक डॉ गणेश कुमार ने बताया कि वीडियो के जरिए मामला संज्ञान में आया है। वह छुट्टी पर है। ड्यूटी पर पहुंचते ही मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed