फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government has done unprecedented work, is being praised at every level: Nawab Nagar

सरकार ने किए अभूतपूर्व कार्य, हर स्तर पर हो रही प्रशंसा: नवाब नागर

Sat, 20 Mar 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Government has done unprecedented work, is being praised at every level: Nawab Nagar
लखीमपुर खीरी। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना विकास संस्थान लखनऊ के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए, जिसकी प्रशंसा हर ओर हो रही है। वह प्रदेश सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले की विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने सेवा ही धर्म की तर्ज पर विकास कार्यों को क्रियान्वित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी प्रदेश बना है। कोविड काल खंड में सरकार के अभूतपूर्व कार्यों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यूपी की प्रशंसा कर सीखने की नसीहत भी दी है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने चार वर्षों में जिले में हुए विकास कार्यों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जिले में प्रदेश सरकार ने हेल्थ सेक्टर में अभूतपूर्व सौगातें देकर क्षेत्र के विकास को एक नई गति देने का काम किया है। उन्होंने विभागवार जिले में हुए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विजय ढुल ने कहा कि चार वर्षों में तीन नए थाने स्वीकृत हुए, जिसमें आधुनिक महिला थाना पलिया, नवीन थाना पदुवा निर्माणाधीन है और नवीन थाना मझगई का निर्माण शुरू होने वाला है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने जिले के प्रभारी दिनेश तिवारी, विधायक योगेश वर्मा, लोकेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद गिरी, शशांक वर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, चेयरमैन निरुपमा बाजपेई के साथ दीप जलाकर किया। इससे पूर्व लखनऊ में हुए कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। अंत में सीडीओ अरविंद सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
अध्यक्ष ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में विभिन्न सरकारी विभागों के 40 स्टाल लगाए गए। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मुख्य अतिथि ने स्टाल पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि प्रदर्शनी में आए लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए लाभान्वित किया जाए।

इनको मिली सौगात
बाल विकास पुष्टाहार विभाग में तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ। उप्र कौशल विकास मिशन के पांच लाभार्थियों को वर्दी वितरण, सीएम युवा स्वरोजगार योजना के पांच व ओडीओपी के दो लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में तीन लाभार्थियों को टूल किट, उद्यान विभाग के 14 लाभार्थियों को स्प्रिंकलर किट, परिषदीय विद्यालयों के 10 बच्चों को बैग वितरण, पांच पशुपालकों को प्रशस्ति पत्र, समाज कल्याण की नई टेलरिंग शॉप योजना के आठ लाभार्थियों को सिलाई मशीन, निराश्रित महिला पेंशन के 15 लाभार्थियों व सीएम कन्या सुमंगला योजना के 10 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, 15 आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का वितरण, गन्ना विकास विभाग द्वारा 10 महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र, तीन लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन, 10 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed