फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government enacted laws for population control: Swami Yatindranand

जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाए सरकार: स्वामी यतींद्रानंद

Sat, 06 Mar 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:17 AM IST
सार

गोला को तीर्थाटन के रूप में विकसित करने की जताई आवश्यकता

विज्ञापन
Government enacted laws for population control: Swami Yatindranand
महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

महामंडलेश्वर ने नेपाल में भारत के खिलाफ पनपते विरोध को समाप्त करने की उठाई मांग

विज्ञापन
नीमगांव के लखनियापुर में हो रहे यज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर

लखीमपुर खीरी। नीमगांव के लखनियापुर में हो रहे यज्ञ में शामिल होने पहुंचे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए। 2019 में पीएम मोदी द्वारा लाल किले से दिए भाषण की याद दिलाते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या देश के लिए बड़ी समस्या बन रही है, जिसे कानून बनाकर हर हाल में नियंत्रित करना होगा।
सदर ब्लॉक के निवर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष वर्मा के आवास पर जलपान के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने पत्रकारों से वार्ता की, जिसमें उन्होंने देश में सनातन धर्म के खिलाफ चल रही साजिशों पर चिंता जताई। उन्होंने जल्द कड़े निर्णय लेने की केंद्र सरकार से मांग करते हुए तीर्थाटन और पर्यटन को अलग-अलग ढंग से विकसित करने की आवश्यकता जताई। सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को विशेष तौर पर प्लान बनाकर विकसित करने की आवश्यकता जताई। अयोध्या की भांति मथुरा, वृंदावन, वाराणसी आदि स्थलों के विकास की मांग सरकार से की।

विज्ञापन

उन्होंने तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर चिंता जाहिर की। छोटी काशी गोला को तीर्थाटन के तौर पर विकसित करने की योजना पर काम करने की आवश्यकता जताई। इसके लिए प्रशासन और स्थानीय प्रबंधन को मिलकर विस्तार की रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा। पड़ोसी देश नेपाल में चीन की घुसपैठ से पनप रहे भारत विरोधी स्वर को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार को जल्द कोई कदम उठाने की बात कही। कैलाश मानसरोवर को पुन: भारत में विलय करने और तिब्बत को चीन से मुक्त कराने की मांग सरकार से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed