{"_id":"67c1f28482db23b35204c9e0","slug":"goods-worth-rs-4-lakh-including-cash-stolen-from-a-closed-house-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-140330-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बंद घर से नकदी समेत चार लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बंद घर से नकदी समेत चार लाख का सामान चोरी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से नकदी-जेवर सहित करीब चार लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह में चोरी की जानकारी हुई तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि उसके पिता रामकिशन शर्मा को तीन दिन पहले हार्टअटैक पड़ा था। उन्हें दिखाने के लिए अपने पैतृक गांव बौठिया कलां थाना मझगई गया था। घर में ताला पड़ा था। बुधवार की रात ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोर घर की सेफ का लॉकर तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये सहित मां, पत्नी और भाभी के रखे करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान ले गए। बृहस्पतिवार अपराह्नन करीब एक बजे दूध वाले ने फोन कर उन्हें मकान के ताले टूटे पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद
ताला तोड़कर नकदी और जेवर ले गए चोर
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना में चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत एक लाख से अधिक का सामान पार चोरी कर लिया।
मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी राजकिशोर शुक्ला की पत्नी रजनी शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है, कि 26 फरवरी की रात वह बदल नगर में रुद्राभिषेक में शामिल होने गईं थीं। घर में ताला पड़ा था। चोरों ने ताला तोड़कर 12,000 रुपये की नकदी, सोने की दो बड़ी नथ, दो जोड़ी सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल चोरी कर लीं। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
ताला तोड़कर दो बैट्री चुरा ले गए चोर
संपूर्णानगर। शुक्रवार सुबह चीनी मिल गेट के सामने एक मोबाइल की दुकान का ताला टूटने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पता चला कि मिल गेट के सामने धीरज मोबाइल की दुकान का ताला केवल टूटा है। धीरज ने बताया कि कोई सामान चोरी नहीं हुआ था। सामने एक होटल में लगे नल का हैंडल टूटा पड़ा था।
उधर, मिलिट्री फार्म के पास जसविंदर सिंह के खेत में लगे मोटर के कमरे का ताला तोड़कर चोर दो बैट्री चुरा ले गए। एक दुकान पर बैट्री बेचते दो युवक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं सीसीटीवी कैमरे में कैद एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे पूर्व एक जनवरी को हुई चोरी की घटना का अभी तक खुलासा करने में पुलिस विफल रही है। संवाद