{"_id":"64bebbddfe8017cf460c7f48","slug":"goods-worth-more-than-10-lakh-stolen-from-six-houses-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-2285-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छह घरों से 10 लाख से अधिक का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छह घरों से 10 लाख से अधिक का सामान चोरी
विज्ञापन
चोरों ने खंगाले कपड़ो के बक्से
पसगवां । चोरों ने जंगबहादुरगंज चौकी के बरखेरियाजाट गांव में एक ही रात में छह घर खंगाल डाले। नकदी व जेवर समेत 10 लाख से अधिक की चोरी हुई है। सुबह चोरी का पता चला तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पीड़ितों के बयान दर्ज किए।
रविवार की रात चोर बरखेरियाजाट निवासी शिक्षक कमल सिंह यादव के मकान में घुसे। 57 हजार रुपए नकदी व सोने-चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। चोरों ने गांव के पवन गुप्ता के घर को निशाना बनाया। पवन के घर से 25 हजार रुपये और जेवर चुरा ले गए। सबसे अधिक नुकसान गांव के राजेंद्र गुप्ता को हुआ। चोर, राजेंद्र के घर से 3.50 लाख रुपये, करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर चुरा ले गए हैं। वहीं मुस्कान टेलर के घर से 12 हजार रुपये व जेवर, अमरीश शुक्ला के घर से 20 हजार रुपये और चांदी के सात सिक्के चुरा ले गए हैं।
चोरों ने विनोद कुमार के घर को भी निशाना बनाया। विनोद के घर से 22 हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह चोरी का पता चला तो गांव में कोहराम मच गया। पास-पड़ोसी जमा हो गए। सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गांव पहुंचे और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। सीओ मोहम्मदी अरविंद वर्मा भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित राजेंद्र गुप्ता की बेटी की शादी दिसंबर में होनी है। शादी की तैयारियों को लेकर ही नकदी घर में रखी थी। जेवर भी था।
विज्ञापन
सीओ ने पीड़ितों से सभी चोरियों की एक एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। सीओ अरविंद वर्मा ने बताया कि चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट दर्जकर खुलासे में सर्विलांस टीम की मदद ली जाएगी।