फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goods worth lakhs burnt due to the fire in the crockery godown of Khapraila Bazar

खीरीः खपरैला बाजार के क्रॉकरी गोदाम में लगी आग से लाखों का सामान जला

Mon, 28 Jun 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt due to the fire in the crockery godown of Khapraila Bazar
क्रॉकरी के गोदाम में जलता सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अग्निशमन कर्मी करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पा सके आग पर काबू

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार को खपरैला बाजार में क्रॉकरी के गोदाम में आग लग गई। ऊपरी मंजिल से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मी करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। इससे एक बड़ा हादसा होते होते बचा। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि व्यापारी नुकसान के बारे में कुछ नहीं बता सका।
मेन रोड से खपरैला बाजार जाने वाली गली में एक मकान में श्याम चंद्र महेंद्रा की क्रॉकरी की दुकान है। इसके ऊपर उन्होंने गोदाम बना रखा है। सोमवार दोपहर बाद अचानक गोदाम से धुआं निकलने लगा। इससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग भड़कने से धुएं ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन अधिकारी को दी। जब तक अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचते तब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। संकरी बिल्डिंग देेखकर दमकल कर्मियों ने खिड़की तोड़कर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि व्यापारी नुकसान के बारे में कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन

यहां बता दें कि आग बुझाने के लिए मौके पर दो गाड़ियां अग्निशमन की पहुंचीं। इस दौरान की आग पर काबू पाने में किसी तरह की दिक्क्त न होने पाए इसलिए पुलिस प्रशासन ने मेन रोड पर बैरिकेटिंग लगाकर आनाजाना बंद कर दिया। इससे शहरवासियों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी खत्म होने पर नगर पालिका की टंकी बनी सहारा

आग पर काबू पाने के लिए पहले पहुंचे वाहन का पानी खत्म हो गया। इस पर अग्निशमन कर्मियों ने दूसरी गाड़ी मंगवाई। इस दौरान पहली वाली गाड़ी के कर्मचारी नगर पालिका की टंकी से टैंकर में पानी भरते दिखाई दिए।

खपरैला बाजार में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर दो गाड़ियों के साथ कर्मचारियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पा सके। रास्ता संकरा होने के कारण खिड़की तोड़कर कर्मचारियों ने आग बुझाई। आग कैसे लगी इसकी मालुमात नहीं हो सकी। - समुकीमुल हक, जिला अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed