{"_id":"626c1ea05f840024df44c9ac","slug":"goodbye-prayers-were-offered-across-the-district-with-aqeedat-lakhimpur-news-bly483101880","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ जिले भर में अदा हुई अलविदा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ जिले भर में अदा हुई अलविदा की नमाज
विज्ञापन
थरवरनगंज मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करते लोग।
नमाज के दौरान मांगीं दुआएं, मस्जिदों पर रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
लखीमपुर खीरी। जिले भर में रमजान के आखिरी जुमे को पढ़ी जाने वाली अलविदा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ पढ़ी गई। नमाजियों ने नमाज के दौरान मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगीं। नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। इस बार लोगों ने मस्जिद के अंदर ही नमाज अदा की। इस बार सड़कों पर नमाजियों की कतारें नहीं दिखीं। शहर के जामा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मीनार मस्जिद, नौरंगाबाद मस्जिद, हाथीपुर मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में इमामों ने नमाज अदा कराई।
खीरी टाउन। कस्बा खीरी में लगभग दो दर्जन मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। कस्बे के मोहल्ला मुगली टोला, अवधी टोला, बाजार, शेख सराय, कच्ची मस्जिद, दरगाह वाली मस्जिद, जोशी टोला, झंडापीर मस्जिद व अन्य मस्जिदों में अलग-अलग समय पर अलविदा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की संख्या को देखकर कमेटी द्वारा अलग से तैयारियां की गईं थीं।
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार को माहे रमजान की अलविदा नमाज बड़े अकीदत के साथ अदा की गई। मोहम्मदी रोड पर जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, बरकती मस्जिद सहित नगर और क्षेत्र की मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अलविदा की नमाज अदा कर परवरदिगार को सजदा किया और अमन-चैन की दुआ की।
विज्ञापन
ममरी। रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को रोजेदार मुसलमान भाइयों ने कस्बा ममरी, हैदराबाद, मझगवां, गणेशपुर, नयागांव, चांदा मऊ, अजान, घरथनिया, कोटवारा, धिरावा, छितौनिया, अहमदनगर, दतेली, सरकारगढ, सौखिया, रोशन नगर, परेली, वनबुधेली आदि स्थानों की मस्जिदों में कतार बद्ध होकर अलविदा की नमाज पढ़ी।
अमीरनगर। कस्बे की औलिया मस्जिद में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इसके अलावा देवरिया, नौवाखेडा, यासीनपुर, रसूलपुर, गरदहा, ढाका, मोहम्मदपुर, मथना, छतुरी आदि गांवों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा करके देश के अमनों चैन के लिए दुआएं मांगी गईं।
मोहम्मदी। नगर में बीस जगहों पर अलविदा की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद, हुसैनिया मस्जिद सहित बीस जगहों पर नमाज पढ़ी गई उसके बाद देश के अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई।
पसगवां। क्षेत्र में अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। इस दौरान मुल्क की अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। अलविदा की नमाज किरियारा, सिसौरानासिर, इब्राहिमपुर, छोलावारी, पसगवां,जंगबहादुरगंज, सुनौरिया, मोहम्मदपुर ताजपुर, मानाखेड़ा, सिसौरा शहामत, चकपिहानी, कोटा मुगल सहित चालीस स्थानों पर अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई।
बरबर। नगर की जामा मस्जिद में ईदगाह पेश इमाम मौलाना अनीश अहमद, मस्जिद सब्जी मंडी में मौलाना जलीस, मस्जिद कुरैशियान में मौलाना वशी अहमद, मस्जिद विलाल में मौलाना साहिद, मस्जिद अबू हुरैरा, कारी जमाल ने अलविदा की नमाज अदा कराई। सभी नमाजियों ने मुल्क के अमन चैन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी।
पलियाकलां। शुक्रवार को पलिया की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। लोगों ने मुल्क में शांति और अमन की दुआ मांगी। सुरक्षा को लेकर एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, सीओ संजय नाथ तिवारी, इंस्पेक्टर सैयद मोहम्मद अब्बास आदि शहर में गश्त करते रहे। इसके साथ ही सभी मस्जिदों में पुलिस बल भी तैनात रहा।
मझगईं। कस्बा समेत नौगवां, बेला, कोठिया, गुलरा टांडा आदि की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस मौके पर कौम की तरक्की व मुल्क में अमन शांति की दुआ मांगी गईं।
संपूर्णानगर। कस्बा में रमजान के आखिरी जुमा में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस बल भी मस्जिदों में तैनात रहा। रजा जामा मस्जिद, बसही, कमलापुरी, खजुरिया, सुमेरनगर समेत थाना क्षेत्र में अलविदा की नमाज अदा की गई।
मैलानी। मेन मार्केट स्थित जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल कादिर ने मैलानी गांव स्थित जामा मस्जिद में हाफिज तकीउद्दीन ने नूरी मस्जिद में पेश इमाम सरफरजा नूरी ने और मदरसा में मुनीर अहमद ने अलविदा की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क में अमन, चैन कौम और समाज की तरक्की की दुआएं मांगी। सुरक्षा को देखते हुए मस्जिदों के आसपास भी पुलिस मौजूद रही।