{"_id":"657b431ff28df5c7e809c567","slug":"good-use-of-technology-saves-time-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-11041-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तकनीक के सदुपयोग से समय की होती है बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तकनीक के सदुपयोग से समय की होती है बचत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), डिजिटल तकनीक, साइबर सिक्योरिटी की तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन तकनीक से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई।
इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सीतापुर से आए अधिशासी निदेशक डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि तकनीक के सदुपयोग से समय की बचत होती है और दुरुपयोग से जीवन की रूपरेखा गड़बड़ा जाती है। डिजिटल डेटा आपकी निजी संपति है। जिसे सोशल मीडिया पर बहुत सोच समझ कर ही साझा करें। वहीं आईईटी सीतापुर के कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर डॉॅ. सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को हैकिंग, इनक्रिप्शन, फायर वाल, ब्लैक हैट, मालवेयर, फिशिंग स्पूफिंग, स्पाइवेयर तथा साइबर फ्रॉड से बचने के गुरुमंत्र प्रदान किए।
दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एआई की मदद से आधुनिक कृषि से ज्यादा पैदावार की जा सकती है व रोबोटिक्स के माध्यम से कम समय में मजबूत पुलों व बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में 215 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कुंतीश अग्रवाल, डॉ. संदीप कुमार शुक्ल (एचओडी एप्लाइड साइंस), श्याम मौर्य, नीरज कुमार, अनिल कुमार व निधी शुक्ला के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।