{"_id":"69d4025fe5b74b6cf80841a7","slug":"gomtinagar-bandra-terminus-special-arrived-one-and-a-half-hour-late-in-the-first-trip-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-172242-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पहले फेरे में डेढ़ घंटा लेट पहुंची गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पहले फेरे में डेढ़ घंटा लेट पहुंची गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल
Tue, 07 Apr 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
मैलानी। गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन ट्रेन पहला फेरा लेकर यहां डेढ़ घंटा लेट पहुंची। ट्रेन के एक कोच अटेंडेंट की तबीयत बिगड़ गई। उसे यहां चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई।
ट्रेन नंबर 05033 गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन गोमतीनगर से दोपहर दो के बजाए दो बजकर तैंतीस मिनट पर रवाना होकर यहां निर्धारित समय पांच बजकर 32 मिनट के बजाए शाम सात बजकर 25 मिनट पर पहुंच सकी। कंट्रोल लखनऊ से ट्रेन के कोच संख्या बी-8 में चल रहे कोच अटेंडेंट मोहम्मद आसिफ की तबियत खराब होने की सूचना पर मेडिकल टीम ने ट्रेन के यहां पहुंचने पर उसे तुरंत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई। फार्मासिस्ट बत्ती लाल मीना ने बताया कि कोच अटेंडेंट को लूज मोशन और वीकनेस की समस्या थी। उसे दवाईयां दे दी गई हैं।
इस ट्रेन का ठहराव लखीमपुर में नहीं घोषित किया गया था। सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर ने ठहराव के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर लखीमपुर में ठहराव की मांग की थी। लिहाजा इस ट्रेन का ठहराव लखीमपुर में घोषित किया गया। ट्रेन मैनेजर और संबंधित स्टाफ के पास भी ठहराव का आदेश आने के बाद यह ट्रेन लखीमपुर में दो मिनट रुककर गंतव्य को रवाना हुई। संवाद